इस रेस्टोरेंट में परोसा जाता था इंसान का मांस, छापेमारी में मिले खून से लथपथ मुंड
नाईजीरिया में क्रूरता की हदें इस कदर पार हो गयी हैं कि स्वाद के लिए यहां के रेस्टोरेंट में इंसान का मांस परोसा जा रहा है। रेस्टोरेंट में इंसानों के मांस को लोगों की थाली में मसालों के साथ परोसा जाता था। हालांकि पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद रेस्टोरेंट को बंद करा दिया है।[ये जीव कहां से आया है, जिसकी तस्वीरें हो रही शेयर]

नाइजीरिया के अनमबरा में एक रेस्टोरेंट में प्लास्टिक के बैग में इंसानों की खोपड़ियां खून से सनी पाया गयी थी। जिसके बाद पुलिस ने यहां छापा मारा और रेस्टोरेंट को सीज करके इसे बंद करा दिया है। रेस्टोरेंट में इंसान के मांस परोसे जाने की भनक तब लगी जब यहां एक पादरी खाना खाने आये और उन्हें भारी-भरकम बिल आया।
दरअसल जब इस रेस्टोरेंट में एक पादरी खाना खाने आये तो उन्हें 700 नाईरा यानि 2.20 यूरो का बिल आया तो उन्हें इस रेस्टोरेंट पर शक हुआ और बिल उनकी अपेक्षा के अनुसार काफी कम था। वहीं जब इस बारे में उन्होंने जब रेस्टोरेंट के कर्मचारी से पूछा तो उसने बताया कि खाने में मीट का छोटा टुकड़ा परोसा गया जिसके चलते बिल कम आया।
वहीं पादरी का कहना है कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन्हें इंसान का मांस परोसा गया था। वहीं रेस्टोरेंट में छापेमारी के दौरान पुलिस को यहां से ग्रेनेड सहित कई हथियार भी मिले। इस मामले में रेस्टोरेंट से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications