हाउडी मोदी: पीएम मोदी की ह्यूस्टन रैली पर छाए संकट के बादल, मौसम की वजह से हो सकता है कैंसिल
Recommended Video
ह्यूस्टन। अमेरिकी राज्य टेक्सास में 22 सितंबर को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेगा इवेंट 'हाउडी मोदी' पर संकट के बादल घिरते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल ह्यूस्टन में पिछले तीन दिनों से साइक्लोल इमलेडा की वजह से बारिश जारी है। इस बारिश की वजह से काफी मुश्किलें पैदा हो गई हैं। बरसात और तूफान की वजह से हाउडी मोदी कार्यक्रम मुश्किलों में पड़ गया है। इस इवेंट में पीएम मोदी करीब 50,000 भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करने वाले थे। ह्यूस्टन, अमेरिका के कुछ सबसे बड़ा शहरो में शामिल है और यहां पर भारतीयों की तादाद 150,000 से भी ज्यादा है। इनमें से कई लोग पीएम मोदी समर्थक हैं।

एयरपोर्ट को किया गया बंद
न्यूज चैनल सीएनएन की ओर से बताया गया है कि जॉर्ज बुश इंटर-कॉन्टिनेंटल एयरपोर्ट (आईएएच) को बंद कर दिया गया है। अथॉरिटीज की ओर से बताया गया है कि शुक्रवार को फ्लाइट ऑपरेशंस को फिर से शुरू किया जाएगा। आईएएच ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इस मेगा इवेंट को कवर करने जा रहे एक जर्नलिस्ट की ओर से भी बताया गया है कि ह्यूस्टन जाने वाली उनकी फ्लाइट्स को कैंसिल किया जा चुका है। यह जर्नलिस्ट दोहा में रुके थे। बुश एयरपोर्ट की ओर से लोगों को कहा गया है कि अगर वे यात्रियों को पिक करने के लिए एयरपोर्ट आ रहे हैं तो उन्हें इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि एयरपोर्ट तक आने वाली सड़कों पर बुरी तरह से पानी भर गया है।

50,000 भारतीय होंगे शामिल
22 सितंबर को पीएम मोदी जिस रैली को संबोधित करेंगे उसमें करीब 50,000 भारतीयों के पहुंचने की संभावना है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस रैली में मौजूद रहेंगे। वह भी मोदी के साथ भारतीयों को संबोधित करेंगे। यह पहला मौका होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति अपने देश में भारतीय पीएम के लिए आयोजित किसी कार्यक्रम में शिरकत करेगा।हाऊडी मोदी!! शेयर्ड ड्रीम्स, ब्राइट फ्यूचर्स' यह नाम है उस कार्यक्रम का जो ह्यूस्टन के एआरजी स्टेडियम में आयोजित होगा। यह पहला ऐसा कार्यक्रम है जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति हजारों की तादाद में आए भारतीय-अमेरकियों की भीड़ को संबोधित करेंगे।
लगातार जारी है बारिश
आईएएच ने अपनी ट्वीट में कहा है कि एयरपोर्ट जाने वाली सभी सड़कों पर पानी भरा हुआ है और एयरपोर्ट तक के लिए अपनी ड्राइव को थोड़ी देर के लिए रोक दें। टेक्सास के गर्वनर ग्रेग एबॉट की ओर से इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। साइक्लोन इमलेदा की वजह से 12 देशों पर असर पड़ा है। बुधवार को यह तूफान ह्यूस्टन पहुंचा है। इसकी वजह से बेमाउंट और टेक्सास पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। गुरुवार को भी यहां पर पूरे दिन बारिश होती रही।

साल 2017 के बाद सबसे ज्यादा बारिश
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक साल 2017 में तूफान हार्वे के बाद से इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि तूफान की वजह से पांच से 10 इंच तक बारिश अपर टेक्सास में रिकॉर्ड हो सकती है। ह्यूस्टन हेल्थ विभाग की ओर से लोगों को चेतावनी दी गई है कि वह बाढ़ के पानी से दूर रहने की सलाह दी गई है। पीएम मोदी साल 2019 में चुनाव जीतने के बाद पहली बार आधिकारिक दौरे पर अमेरिका जा रहे हैं। यह उनका तीसरा मेगा इवेंट होगा जो अमेरिका में आयोजित हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications