दिवालिया हो सकती हैं एम्बर हर्ड, पूर्व पति जॉनी डेप को फंसाने के चक्कर में खुद नपीं, जानिए कितनी है कमाई?
पिछले दो महीने की सुनवाई के बाद, तमाम गवाहों, सबूतों, वीडियो सबूत, ऑडियो और सैकड़ों मैसेज अदालत में खंगाले गये और अदालत की ज्यूरी इस नतीजे पर पहुंची, कि जॉनी डेप पर झूठे आरोप लगाए गये थे।
लंदन, जून 02: ग्लैमर, अथाह पैसा, ड्रग्स, हिंसा... हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एम्बर हर्ड और मशहूर अभिनेता जॉनी डेप की कहानी भी किसी हॉलीवुड की स्क्रिप्ट सरीखी ही है, लेकिन पिछले दो महीने से पूरी दुनिया के लोग अदालत की तरफ नजर लगाए हुए थे, कि इस कहानी का वीलेन कौन साबित होगा और अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए दोनों को दोषी ठहराया है। हालांकि, अदालत ने ज्यादा दोषी जॉनी डेप की पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड को ठहराया है और मानहानि के इस मुकदमें अब अम्बर हर्ड को 15 मिलियन डॉलर चुकाने होंगे, लेकिन साल ये है, कि एम्बर हर्ड अपने हर्जाने का भुगतान कैसे करेंगी?

खुद नप गईं एम्बर हर्ड!
पिछले दो महीने की सुनवाई के बाद, तमाम गवाहों, सबूतों, वीडियो सबूत, ऑडियो और सैकड़ों मैसेज अदालत में खंगाले गये और अदालत की ज्यूरी इस नतीजे पर पहुंची, कि जॉनी डेप पर झूठे आरोप लगाए गये हैं, कि उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के साथ मारपीट की थी। अदालत ने कहा कि, एम्बर हर्ड ने जॉनी डेप पर हिंसा और उत्पीड़न के जो आरोप लगाए, वो झूठे थे और एम्बर हर्ड को 15 मिलियन डॉलर मानहानि चुकाना होगा, क्योंकि उनके आरोपों ने जॉनी डेप बदनाम हुए हैं। अदालत ने कहा है कि, एम्बर हर्ड को 10 मिलियन डॉलर बतौर क्षतिपूर्ति और 5 मिलियन डॉलर दडात्मक हर्जाने के तौर पर भुगतान करना होगा। सबसे खास बात ये है, कि सात जजों की बेंच ने 2 महीने की रोजाना सुनवाई के बाद ये फैसला सुनाया है और एम्बर हर्ड को दोषी ठहराया है।

कहां से इतना पैसा चुकाएंगी एम्बर हर्ड?
प्रसिद्ध हॉलीवुड फिल्म एक्वामैन की अभिनेत्री रह चुकी एम्बर हर्ड की वित्तीय स्थिति की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन कई हॉलीवुड एक्सपर्ट्स का कहना है, कि एम्बर हर्ड के पास इतने पैसे नहीं हैं, कि वो अपने पूर्व पति को हर्जाने की रकम दे सकें, क्योंकि उनके पास फिलहाल कोई प्रोजेक्ट भी नहीं हैं। मुकदमे की गवाही ने सवाल उठाया है कि क्या हर्ड की जेब इतनी गहरी है कि इतनी बड़ी रकम निकाल सके। मुकदमा शुरू होने से पहले एम्बर हर्ड ने एक टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान कहा था, कि तलाक के बाद उन्हें पूर्व पति जॉनी डेप से जो 7 मिलियन डॉलर की रकम मिली थी, उसे उन्होंने दान कर दिया था, लेकिन अदालत में पता चला, कि एम्बर हर्ड ने झूठ बोला था और उन्होंने कोर्ट में स्वीकार किया, कि 2017 में जॉनी डेप से तलाक के बाद चैरिटी के लिए 7 मिलियन डॉलर का दान करने में असमर्थ थी, क्योंकि उसके पूर्व पति ने उसके खिलाफ 50 मिलियन डॉलर का मुकदमा दायर कर दिया था। पोल खुलने के बाद एम्बर हर्ड ने कहा था कि, अगर उनके पूर्व पति मुकदमा वापस ले लेते हैं, तो वो पैसे दान कर देंगी, लेकिन जॉनी डेप ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

एम्बर हर्ड के करियर पर ब्रेक
मुकदमे की सुनवाई के दौरान एम्बर हर्ड ने ये भी स्वीकार किया, कि जॉनी डेप के साथ कानूनी लड़ाई की वजह से उनका करियर रूक गया था। वहीं, कोर्ट ने जॉनी डेप को हर्जाने के तौर पर 2 मिलियन डॉलर चुकाने को कहा है। वहीं, अब अगर एम्बल हर्ड अगर इस फैसले के खिलाफ अपील करने का फैसला करती हैं, तो उन्हें पूरे 10.35 मिलियन डॉलर के फैसले के साथ-साथ ब्याज के लिए बांड पोस्ट करना होगा। यदि वह भुगतान करने के अपने दायित्व को पूरा नहीं कर सकती है, तो अदालत उनकी कमाई का एक हिस्सा जमा करवा सकती है, अगर अदालत को पता चलता है, कि एम्बर हर्ड कुछ कमाती हैं। अपने पूर्व पति, जॉनी डेप के साथ मानहानि के मुकदमे के मुकदमे के दौरान, एम्बर हर्ड ने पुष्टि की थी, कि उन्हें एक्वामैन के लिए 1 मिलियन डॉलर और एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम के लिए 2 मिलियन डॉलर का भुगतान किया गया था, जिसमें बोनस भी शामिल था।

अब क्या करेंगी एम्बर हर्ड?
सीबीएस मनीवाच से बात करते हुए वकील सैंड्रा स्पर्जन ने कहा कि, 'एक ऐसे व्यक्ति, जिसके पास फैसले के बाद भुगतान करने की क्षमता नहीं है और बॉन्ड पोस्ट करने की क्षमता भी वहीं है, तो फिर वास्तविक सवाल ये है, कि आगे क्या होगा, अगर जीतने वाला पक्ष सजा को अंजाम तक पहुंचाना चाहता है।' सैंड्रा स्पर्जन के मुताबिक, अगर एम्बर हर्ड आगे अपील नहीं करती हैं, तो उन्हें वर्तमान रकम को चुकाना होगा और अगर उनके पास पैसा नहीं है, तो उन्हें जिंदगी भर काम करके वो हर्जाने की रकम चुकाना होगा।

खुद को दिवालिया साबित करेंगी एम्बर हर्ड?
वकील सैंड्रा स्पर्जन ने कहा कि, एम्बर हर्ड दिवालिएपन के लिए भी अपील कर सकती हैं और जिसके बाद अगर उन्हें दिवालिया घोषित कर दिया जाता है, तो फिर 10 मिलियन डॉलर का हर्जाना माफ कर दिया जाएगा, लेकिन उसके बाद भी दंडात्मक सजा का साढ़े तीन मिलियन डॉलर चुकाना होगा। वहीं, वकील सैंड्रा स्पर्जन ने कहा कि, अब सारी चाबी जॉनी डेप के हाथों में है, कि वो क्या फैसला लेते हैं, क्या वो एम्बर हर्ड का माफ कर देंगे? हालांकि, उन्होंने इस तरह के संकेत अभी तक नहीं दिए हैं, लेकिन अगर जॉनी डेप माफ कर देते हैं, तो एम्बर हर्ड बच जाएंगी। वहीं, जॉनी डेप पहले ही कह चुके हैं, कि एम्बर हर्ड ने उनके खिलाफ इतने अनर्गल आरोप लगाए, कि समाज में उनकी इज्जत मिट्टी में मिल गई और उनसे सारे प्रोजेक्ट्स छीन लिए गये। पायरेट्स ऑफ कैरेबियन सीरिज से भी उन्हें बाहर कर दिया, लिहाजा वो सच्चाई को उजागर करने के लिए ये केस लड़ रहे हैं।

केस जीतने के बाद जॉनी डेप ने क्या कहा?
मुकदमा जीतने के बाद जॉनी डेप ने कहा कि, 'जूरी ने मुझे मेरी जिंदगी लौटा दी है।' उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, कि 'मुझे यह जानकर शांति महसूस हो रही है कि मैंने आखिरकार साबित कर दिया है, कि मैं गलत नहीं था और अदालत और ज्यूरी ने मेरी बातों पर विश्वास किया।" वहीं, एम्बर हर्ड की अगली फिल्म एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम अगले साल 2023 में रिलीज होने वाली है।

तलाक के बाद एम्बर ने दी थी धमकी
मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत में पता चला कि, जब जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के बीच तलाक हुआ था, तो एम्बर हर्ड ने जॉनी डेप को सार्वजनिक तौर पर धमकी दी थी, कि अगर जॉनी डेप तलाक की रकम नहीं लौटाते हैं, तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही एम्बर हर्ड ने जॉनी डेप को अपने वकील के माध्यम से भेजे गये नोटिस में कहा था, कि अगर जॉनी डेप एम्बर हर्ड की तमाम मांगों को पूरा कर देते हैं, तो वो इस मामले को सार्वजनिक नहीं करेंगी। एम्बर हर्ड की मांगों में जॉनी डेप का ब्लैक रेंज रोवर भी शामिल था, जिसे एम्बर चलाती थीं। इसके साथ ही एम्बर हर्ड मे अपनी लिस्ट में लिखा था, कि वो लॉस एंजिल्स-3 के पेंटहाउस में किराए के मकान में मुफ्त में रहना चाहती थीं, जिसमें वह और उसके दोस्त रह रहे थे, और इन सबका स्वामित्व जॉनी डेप के पास था। इसके साथ ही एम्बर हर्ड ने पने पति से कानूनी हिसाब किताब लड़ने के लिए एक लाख 25 हजार डॉलर देने के लिए कहा था।












Click it and Unblock the Notifications