जब प्रिंस विलियम को पड़ी दादी से डांट और झेप गए प्रिंस जॉर्ज
लंदन। पिछले दिनों कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया है। ब्रिटेन में पिछले दिनों कलर सेरेमनी का सेलिब्रेशन हो रहा था और इसी समारोह में प्रिंस विलियम को उनकी दादी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय से डांट खानी पड़ी। 33 वर्ष के अपने पापा और प्रिंस विलियम को उनकी दादी से डांट खाते हुए देखकर प्रिंस जॉर्ज झेंप गए।
ट्विटर पर शेयर हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सेरेमनी के दौरान क्वीन एलिजाबेथ ने प्रिंस विलियम को खड़े होने का निर्देश दिया। प्रिंस विलियम ने भी दादी के आदेश को माना और तुरंत खड़े हो गए।
जर्नलिस्ट ब्रैंडन मैकगिनली ने एक वीडियो शेय किया है और वीडियो वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे डांट पड़ने पर प्रिंस जॉर्ज ने बड़े ही मासूमियत के साथ अपना हाथ सिर पर रख लिया था। मैकगिनली के इस वीडियो को अब तक कई बार शेयर किया जा चुका है।













Click it and Unblock the Notifications