ओरलैंडो नाइट क्लब शूटिंग, एफबीआई की लापरवाही का नतीजा!
फ्लोरिडा। फ्लोरिडा राज्य के ओरलैंडो के नाइट क्लब में आतंकी हमले के आरोपी ओमर मतीन के बारे में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही है। इन जानकारियों में से ही एक है जिससे साफ होता है कि कहीं न कहीं इस हमले के पीछे जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन यानी एफबीआई के पास मतीन से जुड़ी जानकारियां पहले से थीं।

वर्ष 2013 में पहली बार एफबीआई के रडार पर
अफगान नागरिक का बेटा मतीन पर एफबीआई को पहले से शक था। बताया जा रहा है कि एफबीआई ने चरमपंथ की ओर उसके झुकाव को देखते हुए दो बार उसके खिलाफ जांच शुरू की थी। मतीन को वर्ष 2013 में एफबीआई ने अपने शिंकजे में लिया था। अधिकारियों के मुताबिक मतीन ने अपने कलीग्स से कहा था कि उसके परिवार के कई सदस्य अल कायदा और हेजबोल्लाह जैसे संगठनों में हैं।
और बंद हो गई जांच
इसके अलावा उसके बोस्टन मैराथन में बम बरसाने वालों के साथ भी संबंध हैं। हालांकि पूछताछ में उसने इन दावों से इंकार कर दिया। एफबीआई का दावा है कि उस समय कई गवाहों के बयानों, उसकी जांच, और रिकॉर्ड चेक के बाद उसे छोड़ दिया गया और जांच भी बंद हो गई।
2014 में फिर हुई थी पूछताछ
इसके बाद वर्ष 2014 में मतीन फिर से जांच के घेरे में आया और उस समय फ्लोरिडा के उस व्यक्ति के साथ संपर्क होने के आरोप थे जो सीरिया होकर आया था। इस व्यक्ति का नाम मुनेर मोहम्मद अबु सलाह था और इसने एक ट्रक पर आत्मघाती किया था। एफबीआई के मुताबिक उस समय एजेंट्स ने कहा कि सालाह के साथ मतीन का संपर्क सिर्फ नाममात्र का ही था।












Click it and Unblock the Notifications