Video: ताइवान में आए भूकंप में कैसे मिट्टी में मिल गया 300 कमरों वाला एक फोर स्टार होटल
ताइवान में मंगलवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया और इस भूकंप में जहां चार लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं करीब 170 लोग घायल हैं। भूकंप के बाद राजधानी ताइपे के एक फोर स्टार होटल की फोटोग्राफ और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि कैसे यह बिल्डिंग देखते ही देखते ढह गई।
ताइवान में मंगलवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया और इस भूकंप में जहां चार लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं करीब 170 लोग घायल हैं। भूकंप के बाद राजधानी ताइपे के एक फोर स्टार होटल की फोटोग्राफ और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि कैसे यह बिल्डिंग देखते ही देखते ढह गई। इस होटल में का नाम होटल मार्शल है और यह एक फोर स्टार होटल है। इस होटल में करीब 300 कमरे हैं। इस होटल के अलावा भी ताइवान की कुछ और बिल्डिंग्स को नुकसान पहुंचा है।

वायरल हुआ फोटो
भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फोटोज पोस्ट किए जा रहे हैं। सरकार ने भी होटल को नुकसान पहुंचने की बात स्वीकार की है, लेकिन और ज्यादा जानकारी नहीं दी है। सेंट्रल वेदर ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार ताइवान ने आज भूकंप के झटकों को 19 बार महसूस किया था। ताइवान को भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। रविवार को भी यहां भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप का केंद्र पोर्ट सिटी हुवालेन के 15 किमी उत्तर में था। यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। यूएसजीएस के अनुसार भूकंप के झटके काफी तेज थे लेकिन इससे बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications