जुकेरबर्ग और चान: तस्‍वीरों में अजब प्रेम की गजब कहानी

कैलिफोर्निया। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की वजह से दुनिया में कई लोगों की लवस्‍टोरी अपने अंजाम तक पहुंची है। शुक्रवार को फाउंडर मार्क जुकेरबर्ग ने इसी प्‍लेटफॉर्म पर आकर अपने पिता बनने का ऐलान किया। 31 वर्ष के जुकेरबर्ग के पास भी आम लोगों की तरह ही अपनी आने वाली पीढ़ी को बताने के लिए एक खास लवस्‍टोरी है।

क्‍या आप जानते हैं कि 12 वर्षों से साथ मार्क और प्रिसिला की पहली मुलाकात बाथरूम के लिए लगी लाइन में हुई। इनकी लवस्‍टोरी के कुछ दिलचस्‍प पहलुओं पर तस्‍वीरों के जरिए डालिए एक नजर।

 साल 2003 वह पहली मुलाकात

साल 2003 वह पहली मुलाकात

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एक इवेंट के बाथरूम के लिए लगी लंबी कतार में मार्क और प्रिसिला की आंखें चार हुईं।

जुकेरबर्ग में नजर आई एक खास बात

जुकेरबर्ग में नजर आई एक खास बात

चान ने एक बार द न्‍यूयॉर्ककर को दिए इंटरव्‍यू में बताया था कि जुकेरबर्ग के इंजीनियर लुक और ह्यूमर से वह काफी प्रभावित हुईं।

 जुकेरबर्ग ने किया था डेट के लिए प्रपोज

जुकेरबर्ग ने किया था डेट के लिए प्रपोज

मार्क जुकेरबर्ग और प्रिसिला चान दोस्‍त के तौर पर मिले तो जुकेरबर्ग ने चान से कहा था कि वह उन्‍हें डेट पर ले जाना पसंद करेंगे।

पहली फेसबुक यूजर बनीं चान

पहली फेसबुक यूजर बनीं चान

जुकेरबर्ग ने पांच फरवरी 2005 में फेसबुक की शुरुआत की थी और उसी दिन इसे ज्‍वॉइन कर चान इसकी पहली यूजर बनीं। वर्ष 2010 से चान और जुकेरबर्ग एक साथ सैन फ्रांसिस्‍को में रहने लगे थे।

फेसबुक पर पहली बार नजर आई रिलेशनशिप

फेसबुक पर पहली बार नजर आई रिलेशनशिप

चान और जुकेरबर्ग के रिश्‍ते की पहली झलक भी फेसबुक पर ही मिली थी जब चान ने एक कमेंट के जवाब में जुकेरबर्ग के ड्रेसिंग स्‍टाइल के बारे में बताया था।

जुकेरबर्ग के साथ ग्रेजुएशन का जश्‍न

जुकेरबर्ग के साथ ग्रेजुएशन का जश्‍न

जब वर्ष 2007 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हुईं तो जुकेरबर्ग अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर चान के साथ मौजूद थे।

बिजी हैं तो क्‍या हफ्ते में एक डेट जरूरी

बिजी हैं तो क्‍या हफ्ते में एक डेट जरूरी

प्रिसिला चान जानती थीं कि जुकेरबर्ग फेसबुक के साथ काफी बिजी हैं लेकिन उन्‍होंने एक नियम तय किया था कि हफ्ते में एक बार वह दोनों एक डेट पर जरूर जाएंगे।

घर के बैकयार्ड में हुई शादी

घर के बैकयार्ड में हुई शादी

मई 2012 में मार्क जुकेबर्ग और चान ने जुकेरबर्ग के घर पर शादी की जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+