Watch:कैसे यूक्रेन की अकेली महिला ने रूसी सैनिकों को ललकारा, वायरल हुआ VIDEO
कीव, 25 फरवरी: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के मुताबिक रूसी हमले में अभी तक सेना के 10 अधिकारियों समेत 137 लोग मारे जा चुके हैं और 300 से ज्यादा लोग जख्मी हो चुके हैं। दरअसल, रूस की सेना गुरुवार से ही तेजी से यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रही है। यूक्रेन की सेना अपनी ताकत के हिसाब से रूसी सैनिकों को रोकने की कोशिश जरूर कर रही है, लेकिन यह चुनौती बेमेल है। रूस की ताकत के सामने यूक्रेन बहुत ही कमजोर पड़ रहा है। लेकिन, यूक्रेन के नागरिकों के हौसले कमजोर नहीं हैं। यूक्रेन की एक अकेली महिला का एक वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है कि वह किस तरह से रूसी सैनिकों के सामने निहत्थे डटी हुई है। उनसे सवाल-जवाब कर रही है, उन्हें सुना रही है कि रूस ने उसपर हमला किया है और कोई भी उसकी जमीन से बचकर नहीं जा पाएगा। इस आर्टिकल में उस साहसी महिला का पूरा वीडियो और बातचीत का पूरा हिंदी ट्रांसक्रिप्ट भी दिया जा रहा है।

'तुम हमारी धरती पर**** क्या कर रहे हो?'
यूक्रेन की एक निडर महिला का रूसी सैनिकों को ललकारने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। सिर्फ एक ट्विटर हैंडल पर खबर लिखे जाने तक यह वीडियो 31 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से घातक हथियारों से लैस रूसी सेना के जवानों से वह महिला सीना तानकर पूछ रही है कि वे उसके देश की धरती पर क्या करने आए हैं। भारी मशीन गन और हैंड गन के साथ उस महिला को वह जवान जिस तरह से समझाने की कोशिश कर रहा है,उसे देखकर तमाशबीन हैरान हैं। उन्होंने ही यह वीडियो बनाया कि कैसे एक अनजान महिला उन सैनिकों से यूक्रेन में उनकी मौजूदगी का कारण पूछे जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो
वीडियो यूक्रेन के बंदरगाह शहर हेनिचेस्की का है, जिसमें रूसी सेना को देखते ही, वह महिला चिल्लाने लगती है; और वे लोग उसे शांत करवा पाने में असफल नजर आते हैं। तुम हमारी धरती पर**** क्या कर रहे हो? महिला बोलती हुई सुनी जा रही है, 'तुम्हें अपनी जेबों में सूरजमुखी की बीज रखने चाहिए, ताकि जब तुम मरोगे तो उसमें से यूक्रेन की जमीन पर यह उग सकें।' सोशल मीडिया पर यूक्रेन की महिला के साहस की जमकर सराहना की जा रही है। कई लोगों ने कहा कि उन्होंने ऐसा करने की हिम्मत नहीं की, जैसा उसने किया।

यूजर्स महिला की कर रहे हैं खूब सराहना
एक यूजर्स ने उस महिला की तारीफ में कहा है, 'क्या साहसी महिला है, अत्याचार के खिलाफ इस तरह से खड़ी है।' 'बिल्कुल अद्भुत। अगर यूक्रेन में हर कोई उसकी तरह चुनौती देता है, तो रूस उसे नहीं हरा पाएगा।' एक यूजर ने लिखा है, 'उन्हें उससे सैनिकों से बात करने के लिए कहना चाहिए, वो बिना समय गंवाए उन्हें हमारी जमीन की रक्षा के लिए तैयार कर देगी।'
रूस की ताकतवर सेना का एक निहत्थी महिला से सामना
दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैन्य अभियान की घोषणा के कुछ ही देर बाद इसके दक्षिणी शहर में तबाही मचनी शुरू हो गई थी। यूक्रेन के कई फ्रंटलाइन सैनिक तो शुरुआत में ही ढेर कर दिए गए थे और रूसी सैनिक लगातार राजधानी कीव की ओर बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन, एक अकेली महिला ने उसी रूसी सेना का निहत्थे सामना करने की कोशिश की, जिसके पास माना जाता है कि करीब 6,000 परमाणु हथियार तैयार हैं, जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा है।

बातचीत की ट्रांसक्रिप्ट देखिए
क्रिस टेलर ने फ्यूचरबॉय ट्विटर हैंडल पर पूरी बातचीत का ट्रांस्क्रिप्ट डाला है। उसका मुख्य हिस्सा कुछ ऐसे है-
महिला: तुम कौन हो?
सैनिक: हम यहां अभ्यास कर रहे हैं। प्लीज इस तरफ जाइए।
महिला: कैसा अभ्यास? क्या तुम रूसी हो?
सैनिक: हां
महिला: तो तुम यहां पर*** क्या कर रहे हो?
सैनिक: इस समय हमारे बहस से कुछ नहीं होने वाला।
महिला: ....तुम फासीवादी हो! तुम इन बंदूकों के साथ हमारी जमीन पर***क्या कर रहे हो? ये बीज लो और अपनी जेबों में डाल लो, ताकि कम से कम जब तुम मरो तक तो सूरजमुखी (यूक्रेन का राष्ट्रीय फूल) तो उगे।
सैनिक: इस समय हमारी बहस का कोई नतीजा नहीं निकलेगा। इस स्थिति को और और मत बिगाड़िए। प्लीज।
महिला: कैसी परिस्थिति ? तुम लोग....प्लीज अपनी जेबों में सूरजमुखी के बीज रख लो। तुम इस बीज के साथ यहां गिरोगे। तुम हमारी जमीन पर आ गए। तुम क्या समझते हो? तुम कब्जा करने वाले हो। तुम लोग दुश्मन हो।
सैनिक: हां
महिला: और इसी समय से तुम लोग शापित हो। मैं तुम से कह रही हूं।
सैनिक: अब मेरी भी सुनो.....
महिला: मैं तुमको सुन चुकी हूं
सैनिक: इस स्थिति को और मत बिगाड़ो। प्लीज इस तरफ जाओ
महिला: यह आगे कैसे बढ़ सकता है? तुम लोग*** बिना बुलाए यहां आए। ***












Click it and Unblock the Notifications