यमन और सऊदी में मचा हाहाकार, 8 सैनिकों की मौत से दहला मध्य पूर्व
Houthi Rebel Attacks: ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को यमन और सऊदी अरब पर एक साथ बड़े हमले कर पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया। यमन में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से किए गए हमलों में सरकारी सेना के 58 सैनिक मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हुए। वहीं, सऊदी अरब के नजरान शहर पर हुए हमले में 11 नागरिक घायल हो गए।
यमन सरकार ने इसका कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है। इन हमलों को 2022 के युद्धविराम के बाद सबसे गंभीर सैन्य घटनाओं में माना जा रहा है, जिससे मध्य पूर्व में फिर बड़े संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।

यमन के सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमला
हूती विद्रोहियों ने यमन के मारिब और हद्रामौत प्रांतों में स्थित सरकारी सैन्य ठिकानों को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया। हमले में 58 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हुए। यमन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस हमले का जवाब सही समय और सही स्थान पर दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, यह हाल के वर्षों में सरकारी सेना पर सबसे घातक हमलों में से एक है।
ये भी पढे़ं: Saudi-Houthi War: मिडिल ईस्ट में शुरू होने वाला है एक और बड़ा युद्ध? 4 साल बाद आमने-सामने हूती और सऊदी अरब
सऊदी के नजरान में नागरिक बने निशाना, कई इलाकों में लगी आग
यमन के साथ-साथ हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के सीमावर्ती शहर नजरान पर भी हमला किया। इस हमले में 11 नागरिक घायल हुए, जिनमें सात सऊदी, एक यमनी, दो मिस्री और एक पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं। घायलों में चार साल का एक बच्चा भी है। हमले के बाद नजरान के कई इलाकों में आग लग गई, जिसके बाद राहत और बचाव दलों ने आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया।
एक दिन पहले भी हुआ था बड़ा हमला, सैकड़ों सैनिकों को बनाया निशाना
गुरुवार के हमले से एक दिन पहले भी हूती विद्रोहियों ने यमन के मध्य और पूर्वी इलाकों में बड़े पैमाने पर हमला किया था। उस हमले में कम से कम 30 सैनिक मारे गए और 50 से अधिक घायल हुए थे। एक हूती नेता ने दावा किया कि सऊदी समर्थित सरकारी बलों को निशाना बनाया गया और सैकड़ों सैनिक हताहत हुए। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
ये भी पढे़ं: Saudi-Houthi Conflict: सऊदी से डील कर बुरे फंसे शहबाज-मुनीर, ईरान से होगी जंग! हूतियों ने लगा दी चिंगारी
2022 के युद्धविराम के बाद सबसे बड़ा तनाव, बढ़ी नए संघर्ष की आशंका
अप्रैल 2022 में हुए युद्धविराम के बाद यमन में बड़े पैमाने पर हिंसा काफी कम हो गई थी। लेकिन पिछले महीने राजधानी सना में एक ईरानी विमान को रोकने के लिए गठबंधन सेना की कार्रवाई के बाद तनाव फिर बढ़ गया। इसके जवाब में हूतियों ने सऊदी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी का ऐलान किया और सऊदी से जुड़े जहाजों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। ताजा हमलों ने पूरे क्षेत्र में फिर से व्यापक संघर्ष की आशंका पैदा कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications
