Saudi-Houthi War: मिडिल ईस्ट में शुरू होने वाला है एक और बड़ा युद्ध? 4 साल बाद आमने-सामने हूती और सऊदी अरब

Saudi-Houthi War: जब 28 फरवरी को अमेरिका और ईरान के बीच जंग शुरू हुई थी, तभी माना जा रहा था कि ईरान के सबसे बड़े सहयोगी हूती विद्रोही भी किसी न किसी मोर्चे पर उतर सकते हैं। करीब पांच महीने तक उन्होंने दूरी बनाए रखी, लेकिन अब हालात तेजी से बदल गए हैं।

पिछले एक हफ्ते में हूतियों ने रेड सी और सऊदी अरब से जुड़े ठिकानों पर कई मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। जवाब में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने भी हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। ऐसे में चार साल से रुकी यमन की जंग फिर भड़कने की कगार पर पहुंच गई है। आइए समझते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

US-Iran Conflict and Red Sea Attacks are Sparking a New Saudi-Houthi War

आखिर नया विवाद शुरू कैसे हुआ?

13 जुलाई को पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब कुछ हूती नेता ईरान से यमन लौट रहे थे। यमन की सऊदी समर्थित सरकार ने उनके विमान को सना एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं दी। सरकार चाहती थी कि हूती नेता यमन की राष्ट्रीय एयरलाइन से लौटें, जबकि हूती ईरानी विमान पर ही अड़े रहे। मामला इतना बढ़ा कि सरकार समर्थित बलों ने सना एयरपोर्ट का रनवे ही उड़ा दिया। इसके बाद विमान हूदैदाह एयरपोर्ट पर उतरा और हूतियों ने सऊदी के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी का ऐलान कर दिया।

ये भी पढ़ें: ईरान का डर दिखाकर अमेरिका से पैसा वसूली में लगा पाकिस्तान, शहबाद शरीफ ने दी ऐसी दलील, चौंक गए ट्रंप

अमेरिका-ईरान जंग का असर यमन तक कैसे पहुंचा?

जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था, तब हूती सीधे लड़ाई में नहीं उतरे। लेकिन युद्धविराम टूटने के बाद उनका रुख बदल गया। माना जा रहा है कि ईरान ने अपने सबसे मजबूत सहयोगी हूतियों से ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। दूसरी तरफ हूती भी इस मौके का फायदा उठाकर यमन में अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाना चाहते हैं। यही वजह है कि अब उनका फोकस फिर से सऊदी अरब पर आ गया है।

चार साल बाद फिर क्यों भड़क रही है यमन की जंग?

2022 के युद्धविराम के बाद यमन में बड़ी लड़ाई लगभग थम गई थी। संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में शांति समझौते की कोशिश भी चल रही थी, लेकिन कोई अंतिम समझौता नहीं हो पाया। दोनों पक्ष सिर्फ बड़े युद्ध से बच रहे थे। अब अमेरिका-ईरान तनाव और हालिया घटनाओं के बाद दोनों के बीच फिर मिसाइल और हवाई हमलों का दौर शुरू हो गया है। यानी चार साल पुराना युद्धविराम अब टूटने के बेहद करीब पहुंच चुका है।

हूती और सऊदी आखिर चाहते क्या हैं?

सऊदी अरब दोबारा लंबी जंग में नहीं फंसना चाहता, क्योंकि पिछले युद्ध में उसने अरबों डॉलर खर्च किए लेकिन कोई बड़ी जीत नहीं मिली। वहीं हूतियों का मानना है कि दबाव बनाकर वे यमन के तेल से ज्यादा हिस्सेदारी और सत्ता में बड़ी भूमिका हासिल कर सकते हैं। यानी दोनों के लक्ष्य बिल्कुल अलग हैं। एक पक्ष बातचीत से समाधान चाहता है, जबकि दूसरा दबाव और सैन्य ताकत के जरिए अपनी शर्तें मनवाना चाहता है।

ये भी पढे़ं: Russia Economy Crisis: कंगाली की दहलीज पर रूस? सोना बेचने के बाद अब डायमंड रिजर्व की होगी निलामी

हूती इतने ताकतवर कैसे बने?

हूती कभी यमन के उत्तरी पहाड़ों में सक्रिय एक छोटा शिया विद्रोही संगठन था। लेकिन 2011 की अरब क्रांति और राजनीतिक अस्थिरता का उसने पूरा फायदा उठाया। 2014 में हूतियों ने राजधानी सना पर कब्जा कर लिया और 2015 में राष्ट्रपति हादी को देश छोड़ना पड़ा। इसके बाद सऊदी अरब ने सैन्य गठबंधन बनाकर युद्ध शुरू किया। ईरान की सैन्य और राजनीतिक मदद मिलने से हूती लगातार मजबूत होते गए और आज उत्तरी यमन के बड़े हिस्से पर उनका नियंत्रण है।

गाजा युद्ध ने कैसे बदल दिया पूरा समीकरण?

2022 के बाद पहली बार उम्मीद जगी थी कि यमन में स्थायी शांति हो सकती है। लेकिन अक्टूबर 2023 में गाजा युद्ध शुरू होते ही हूतियों ने हमास के समर्थन में रेड सी से गुजरने वाले जहाजों पर हमले शुरू कर दिए। इसके जवाब में अमेरिका और उसके सहयोगियों ने हूती ठिकानों पर कार्रवाई की और शांति वार्ता ठंडे बस्ते में चली गई। अब अमेरिका-ईरान तनाव और सऊदी-हूती टकराव ने पूरे मिडिल ईस्ट में एक नए युद्ध का खतरा फिर बढ़ा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+