Saudi-Houthi Conflict: सऊदी से डील कर बुरे फंसे शहबाज-मुनीर, ईरान से होगी जंग! हूतियों ने लगा दी चिंगारी

Pakistan Vs Houthi: सऊदी अरब के साथ हुई जिस डील को लेकर पाकिस्तान अपनी छाती ठोककर डींगे हांक रहा था अब वही डील उसके गले का फंदा बनती नजर आ रही है। हालात ये हैं कि इस्लामाबाद और रावलपिंडी दोनों जगह इस बात को लेकर मंथन चल रहा है कि आखिर आगे करें तो करें क्या?

पाकिस्तान ने सऊदी से डील की थी अगर दोनों में से किसी भी देश पर हमला होगा तो वह दोनों देश पर हमला माना जाएगा। इसी बीच ईरान के प्रॉक्सी गुट हूती ने सऊदी के कुछ ठिकानों पर हमला किया है लेकिन इस हमले को ईरान डारेक्टली अंजाम न देकर इनडाइरेक्ट करवा रहा है। इसीलिए पाकिस्तान के पसीने छूट रहे है कि अगर हमला हुआ तो वह सऊदी की तरफ रहेगा या ईरान से बात करेगा। क्या है पूरा मामला आसान भाषा में समझते हैं।

Pakistan Vs Houthi

हूती हमले का सता रहा डर

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबकि, सऊदी अरब पर हाल ही में हुए हूती हमलों के बाद पाकिस्तान की टेंशन काफी बढ़ गई है। इस्लामाबाद को डर है कि वह मिडिल ईस्ट के इस बढ़ते रीजनल कॉनफ्लिक्ट में न चाहते हुए भी घसीट लिया जाएगा। यमन के ईरान-समर्थित हूती ग्रुप ने इस हफ्ते सऊदी अरब पर मिसाइलें दागीं, जिससे दोनों पक्षों के बीच पिछले चार साल से चली आ रही शांति अचानक खत्म हो गई। अब पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द यह है कि वह अपने दोनों पड़ोसी और पार्टनर्स सऊदी अरब और ईरान के साथ बैंलेंस कैसे बनाए रखे।

क्या है रेड लाइन जिसको लेकर छूटे पाक के पसीने?

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच पिछले साल ही एक म्युचुअल डिफेंस एग्रीमेंट साइन हुआ था। इसके तहत पाकिस्तान के हजारों सैनिक पहले से ही सऊदी अरब में तैनात हैं। हालात की गंभीरत को देखते हुए पाकिस्तान के एक ऑफिशियल ने नाम न छापने की शर्त पर रॉयटर्स को बताया कि- "हमारे टॉप सिविल और मिलिट्री लीडर्स ने ईरान को बिल्कुल साफ शब्दों में कह दिया है कि सऊदी अरब पर कोई भी हमला पाकिस्तान पर हमला माना जाएगा। यह हमारी रेड़ लाइन है।"

बॉर्डर पर तैनात पाकिस्तानी सैनिकों के लिए बढ़ा रिस्क

सिक्योरिटी एनालिस्ट मुहम्मद आमिर राणा का कहना है कि पाकिस्तान को बिल्कुल अंदजा नहीं था कि हालात इतनी तेजी से बिगड़ जाएंगे। अधिकारियों को डर है कि अगर हूती ग्रुप ने सऊदी अरब पर अपने हमले और तेज किए, तो यमन बॉर्डर के पास तैनात पाकिस्तनी सैनिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। इसके अलावा, डिफेंस एग्रीमेंट के तहत रियाद की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई में शामिल होने का दबाव भी काफी बढ़ जाएगा।

अगर ईरान पर किया हमला तो बंद होगा हुक्का-पानी

रिटायर्ड पाकिस्तानी जनरल गुलाम मुस्तफा ने इस सिचुएशन पर कमेंट करते हुए कहा कि देश की लीडरशिप अभी भी सभी स्टेकहोल्डर्स को शांत करने और मनाने में लगी हुई है। लेकिन अगर हूतियों ने सऊदी अरब के अंदरूनी हिस्सों में अपने हमलों का दायरा बढ़ाया, तो पाकिस्तान को अपनी रणनाीति बदलनी पड़ सकती है। इसके साथ ही पाकिस्तान को इस बात का भी डर है कि अगर यह जंग ज्यादा फैली, तो रेड सी का शिपिंग रूट ब्लॉक हो सकता है, जो पाकिस्तान की एनर्जी सप्लाई और इंटरनेशनल ट्रड के लिए जरूरी है।

बिचौलिया बनना पड़ा महंगा, हाथ से निकली बात!

हूती और सऊदी अरब के बीच बढ़े इस नए तनाव ने अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान की भूमिका को बहुत मश्किल बना दिया है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले महीने ही पाकिस्तान ने यूएस और ईरान के बीच एक अंतरिम समझौता कराने में मदद की थी। एक पाकिस्तानी अधकिारी ने माना कि भले ही इस समय सिचुएशन काफी कठिन है, लेकिन वे इस पीस प्रोजेक्ट को छोड़ने वाले नहीं हैं क्योंकि पाकिस्तान ने इसमें काफी इन्वेस्ट किया है।

डिप्लोमेसी की आखिरी कोशिश?

हाल ही में एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान पाकिस्तान के फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोकपर्सन ताहिर अंद्राबी ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने साफ कहा कि लगातार बातचीत और डिप्लोमसी का कोई दूसरा अल्टरनेटिव नहीं है। हालांकि, मामले से जुड़े एक अन्य पाकिस्तानी सोर्स का कहना है कि अगर यह जंग और ज्यादा भड़की, तो पाकिस्तान को डिप्लोमेसी छोड़कर सऊदी अरब के प्रति अपने करार को निभाना पड़ेगा और ऐसी स्थिति में ईरान बनाम पाकिस्तान की जंग भी संभव है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+