डोनाल्ड ट्रंप को हटाने की मांग हुई तेज, बाइडेन ने ट्रंप समर्थक भीड़ को बताया 'घरेलू आतंकवादी'
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) समर्थक दंगाइयों द्वारा बुधवार को कैपिटल बिल्डिंग (US Capitol Building) पर किए गए हमले में कांग्रेस (संसद) के निम्न सदन प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi ) ने ट्रंप को हटाने की मांग की है। नैंसी ने कहा कि,25वें संशोधन की मदद से डोनाल्ड ट्रंप को तत्काल ही अमेरिकी राष्ट्रपति के पद से हटाने के लिए कहा है। वहीं राष्ट्रपति जो बाइडेन( Joe Biden) ने हिंसक हमले के एक दिन बाद ट्रंप समर्थक भीड़ को 'घरेलू आतंकवादी' बताते हुए उसकी निंदा की।

स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ने कहा कि, उपराष्ट्रपति माइक पेस और कैबिनेट से 25वें संशोधन की मदद से डोनाल्ड ट्रंप को तत्काल ही अमेरिकी राष्ट्रपति के पद से हटाने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो कांग्रेस ट्रंप के खिलाफ महाअभियोग लेकर आएगी। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि उपराष्ट्रपति से जवाब मिलने में लंबा समय लगेगा। बता दें कि., अब ट्रंप के कार्यकाल के सिर्फ 13 दिन बचे हैं।
वहीं सीनेट में माइनॉरिटी लीडर चक शूमर ने गुरुवार को ट्रंप को तुरंत हटाए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि, इस राष्ट्रपति को एक दिन भी पद पर नहीं रहना चाहिए। उधर ट्रंप को उनके पद से हटाने के लिए डेमोक्रेट सांसदों के अलावा खुद ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने हटाने की मांग की है। अगर उपराष्ट्रपति माइक पेस और कैबिनेट से 25वें संशोधन की मदद से डोनाल्ड ट्रंप को तत्काल ही अमेरिकी राष्ट्रपति के पद से हटाने की कार्रवाई नहीं करती है तो, कांग्रेस उनके खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव लाएगी। अब जब कि, डेमोक्रेट कांग्रेस और सीनेट दोनों जगहों पर बहुमत में है तो ट्रंप के लिए मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
वहीं दूसरी अमेरिकी के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को कहा कि, कल हमने जो देखा, वह लोगों के बीच का असंतोष नहीं था। यह कोई विकार नहीं था। यह कोई विरोध नहीं था। यह अराजकता थी। वे प्रदर्शनकारी नहीं थे। उन्हें प्रदर्शनकारियों नहीं कहा जाना चाहिए। वो एक विद्रोहियों की भीड़ थी... घरेलू आतंकवादी थे। बाइडेन ने कल की घटना को अस्वीकार्य बताया है।
बाइडेन ने आगे कहा कि 'कोई भी मुझे यह नहीं बता सकता है कि अगर बुधवार को विरोध करने वाले ब्लैक लाइव्स मैटर का एक समूह होता, तो उनके साथ बहुत अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता, उनके साथ उपद्रवियों की भीड़ की तुलना में बहुत अलग व्यवहार किया जाता, जिन्होंने कैपिटल भवन (अमेरिकी संसद भवन) पर धावा बोल दिया था। हम सभी जानते हैं कि यह सच है। और यह अस्वीकार्य है।
-
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
Donald Trump Gold Coin: अब सिक्कों पर दिखेगी ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका की 250वीं सालगिरह पर छिड़ा संग्राम -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications