मॉस्को स्थित शॉपिंग मॉल में गर्म पानी का पाइफ फटा, 4 की मौत, दर्जनों घायल
मॉस्को स्थित शॉपिंग मॉल में गर्म पानी का पाइप फट जाने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। यह हादसा पश्चिमी मॉस्को स्थित एक शॉपिंग मॉल में हुआ है। मेयर सर्जेव सोबयानिन ने मृतकों के परिजनों और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार पाइप फटने के बाद उबलता हुआ पानी मॉल के एक हिस्से में भर गया, जिसमे तकरीबन 70 लोग घायल हुए हैं, जबकि 20 लोग इसमे फंस गए। मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि हादसे में तकरीबन 10 लोग घायल हुए हैं, जिसमे से 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। टेलीग्राम पर शॉट ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे देखा जा सकता है कि सीढ़ी के बगल में दीवार में एक छेद है। एक और वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर एक घायल का इलाज कर ररहे हैं। बिल्डिंग के दरवाजे से भांप निकलता नजर आ रहा है।
रूसी एजेंसी इस हादसे की जांच कर रहे हैं। इस मामले में आपराधिक केस दर्ज किया गया है। जांच कमेटी की प्रवक्ता यूलिया इवानोवा ने बताया कि हमने चार लोगों की मौत के मामले में आपराधिक मामला दर्ज किया है
यूलिया ने बताया कि क्रिमिनल केस दर्ज कर लिया गया है। इमरजेंसी सर्विस के अनुसार ग्राउंड फ्लोर पर गर्म पानी का पाइप फट गया। यह हादसा व्रेमेना गोडा शॉपिंग मॉल में हुआ है। राहत और बचाव टीम ने चार शवों को बरामद किया है। 9 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। दो लोग इस हादसे में घुलसे हैं।












Click it and Unblock the Notifications