Hot Man Tourism: रोल प्ले, हग करना और भी बहुत कुछ...चीन में किराए पर हैंडसम लड़के रख रहीं फीमेल टूरिस्ट
Hot Man Tourism: चीन के कई टूरिस्ट प्वॉइंट्स पर पर एक नया और चौंकाने वाला ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। यहां महिला यात्री अपने बैग उठवाने, फोटो क्लिक करवाने और रोमांटिक अंदाज़ की संगति के लिए युवा और हैंडसम पुरुषों को किराए पर रख रही हैं। जिन्हें इंटरनेट पर 'Hot Man Tourism' कहा जा रहा है। 24 जनवरी, 2026 को सामने आए इस ट्रेंड ने चीन के टूरिज़्म सेक्टर को बिल्कुल नए रूप में ढालना शुरू कर दिया है।
पहाड़ों से कई शहरों तक फैली कहानी
धुंध से ढकी पहाड़ियों से लेकर ऐतिहासिक शहरों तक, यह चलन अब हर जगह दिखाई दे रहा है। महिलाएं इन हैंडसम पुरुषों की संगति के लिए अच्छी-खासी रकम चुकाती हैं। ये पुरुष सिर्फ सामान ढोने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि 'बॉयफ्रेंड रोल प्ले' जैसी सेवाएं भी देते हैं (रोल प्ले: किसी किरदार जैसे कि बॉयफ्रेंड, पति आदि जैसा अनुभव देना), जिससे ट्रिप किसी फिल्मी फैंटेसी जैसी लगने लगती है और सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज मिलते हैं।

थीम पार्क से शुरू हुआ ट्रेंड
इस ट्रेंड की शुरुआत थीम पार्कों से हुई थी। यहां पुरुष अभिनेताओं को इंटरैक्टिव NPC (नॉन-प्लेयर कैरेक्टर) के तौर पर रखा गया। वे टूरिस्टों को गले लगाना, 'प्रिंसेस कैरी' देना और साथ में सेल्फी लेने जैसी एक्टिविटी ऑफर करते थे। लोगों को यह अनुभव इतना पसंद आया कि वीडियो वायरल हो गए और 2025 के आखिर तक यह चलन पहाड़ों और ऐतिहासिक शहरों तक फैल गया।
अलग-अलग शहरों में अलग अंदाज़
हारबिन में ये पुरुष चढ़ाई के दौरान टूरिस्टों का सामान उठाने और मुश्किल रास्तों में मदद करते हैं। अन्हुई में टूरिस्टों को अपनी बाहों में उठाकर ले जाते हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है। वहीं सूज़ौ में प्राकृतिक सुंदरता के साथ युवा आकर्षण मिलकर ट्रिप को यादगार बना देते हैं।
सेवाओं के पैकेज और कीमतें
इन सेवाओं को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। 200 से 500 युआन (लगभग 2600 से 6500 भारतीय रुपए) वाले बेसिक पैकेज में फोटोग्राफी, रास्ता दिखाना और सामान संभालना शामिल है। प्रीमियम पैकेज में शारीरिक लिफ्ट, स्पिन, टाइट हग और 'बॉयफ्रेंड रोल प्ले' जैसी सुविधाएं मिलती हैं। 2000 युआन (26100 भारतीय रुपए) या उससे ज्यादा कीमत वाली लक्ज़री सेवाओं में पूरे दिन की संगति, बातचीत, चढ़ाई में मदद और ढेर सारी सेल्फी शामिल होती हैं।
साधारण पोर्टर से सोशल मीडिया स्टार तक
इनमें से कई पुरुष फिट बॉडी, ट्रेंडी जिम कपड़े और लाखों सोशल मीडिया फॉलोअर्स के मालिक हैं। जो कभी साधारण पोर्टर हुआ करते थे, वे रातों-रात वायरल स्टार बन गए हैं और अब पर्यटन उद्योग का अहम हिस्सा माने जा रहे हैं।
समाज और मानसिकता से जुड़ा ट्रेंड
यह ट्रेंड चीनी समाज की गहरी सांस्कृतिक और सामाजिक परतों से जुड़ा है। काम का दबाव झेल रहीं कई महिलाएं असली रिश्तों की उलझनों से दूर, सिर्फ एस्केप और भावनात्मक संतुष्टि चाहती हैं। यह ट्रेंड उन्हें बिना किसी जिम्मेदारी के फन, फैंटेसी और हल्की-फुल्की फ्लर्टिंग का मौका देता है।
आलोचनाएं और नैतिक सवाल
आलोचक इसे 'कमोडिफाइड अफेक्शन' कहकर देखते हैं। वे नैतिक सीमाओं, संभावित उत्पीड़न और पुरुष शरीर के मटेरियलिज्म पर सवाल उठाते हैं। यह ट्रेंड पारंपरिक मर्दानगी की सोच को भी चुनौती देता है। साफ नियमों की कमी के कारण विवाद लगातार बने रहते हैं।
सुरक्षा और कानूनी चिंताएं
सुरक्षा को लेकर भी सवाल हैं। चीन के सख्त वेश्यावृत्ति विरोधी कानूनों के चलते कुछ प्रीमियम सेवाएं कानूनी दायरे से बाहर जा सकती हैं। पुलिस हस्तक्षेप का खतरा बना रहता है। साथ ही दूरदराज़ पहाड़ी इलाकों में दुर्घटनाओं की जिम्मेदारी और महिला टूरिस्टों के साथ धोखाधड़ी या ओवरचार्जिंग का रिस्क भी है।
सेवा देने वाले युवाओं की मुश्किलें
ये सेवाएं देने वाले ज्यादातर युवा पुरुष ग्रामीण इलाकों से आते हैं। आर्थिक मजबूरी उन्हें इस तरह की कमाई स्वीकार करने पर मजबूर करती है। वायरल फेम से उन्हें साइबर बुलिंग या अनचाहा ध्यान भी झेलना पड़ सकता है। लगातार शारीरिक मेहनत उनके स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है।
महिला यात्रियों के लिए नया अनुभव
एडवेंचर, फैंटेसी और रोमांच चाहने वाली महिला यात्रियों के लिए चीन अब एक अनोखा पैकेज बन गया है-खूबसूरत नज़ारे, आकर्षक साथी और यादगार ट्रिप। इस कॉम्बिनेशन ने घरेलू ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान खींचा है।
मज़ा या समस्या, नजरिये पर निर्भर
यह ट्रेंड हानिरहित मज़ा है या समस्याग्रस्त वस्तुकरण-यह देखने वाले के नजरिये पर निर्भर करता है। लेकिन एक बात तय है कि 'हॉट मैन टूरिज्म' ने चीन के बदलते मनोरंजन और पर्यटन परिदृश्य में अपनी अलग पहचान बना ली है। यह जेंडर रोल्स, उपभोक्ता सोच और रोज़मर्रा के तनाव से छुटकारा पाने की बदलती चाह को साफ तौर पर दिखाता है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, क्या ये सुविधा भारत में भी होनी चाहिए?
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications