माइक पोंपेयो ने किया हांगकांग की आजादी का समर्थन, अमेरिका ने चीन की स्‍वायत्‍ता से किया इनकार

वॉशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो ने हांगकांग को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्‍होंने कहा है कि अमेरिका यह मानता है कि हांगकांग अब चीन से स्‍वायत्‍त नहीं है और ऐसे में अमेरिकी कानून के तहत वह विशेष व्‍यवहार का अधिकारी नहीं है। पोंपेयो ने बुधवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि इस बारे में अमेरिकी कांग्रेस को भी इत्तिला दे दी गई है।

mike-pompeo-hong-kong.jpg

पोंपेयो के बयान से बढ़ेगा चीन का गुस्‍सा

माना जा रहा है कि पोंपेयो का बयान चीन को नाराज कर सकता है। पोंपेयो का यह ऐलान हांगकांग को मिले व्‍यापार दर्जे पर भी असर डालेगा। अमेरिकी विदेश मंत्री पोंपेयो ने हांगकांग में जारी विरोध प्रदर्शनों को भी अमेरिकी सरकार का समर्थन देने की बात कही है। पोंपेयो ने कहा, ' जो तथ्‍य मौजूद हैं उनके आधार पर कोई भी तार्किक व्‍यक्ति आज इस बात पर जोर नहीं दे सकता है कि हांगकांग चीन से स्‍वायत्‍ता की उच्‍च श्रेणी बरकरार रखता है।' पोंपेयो ने चीन के विवादित सिक्‍योरिटी लॉ को लागू करने पर भी बयान दिया है। उन्‍होंने कहा, 'सुरक्षा कानून हांगकांग की आजादी और इसकी स्‍वायत्‍ता के मौलिक अधिकारों का हनन करने वाली श्रेणी में नई कड़ी भर है।'

ट्रंप बोले जल्‍द लेंगे चीन पर फैसला

पोंपेयो से पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप भी हांगकांग पर चीन के रवैये की आलोचना कर चुके हैं। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हांगकांग में जो चीन कर रहा है वो ठीक नहीं है, हम जल्द ही इसपर कोई फैसला लेंगे।' पिछले दिनों हांगकांग में चीन के सुरक्षा कानून के खिलाफ उग्र प्रदर्शन हुए हैं। हजारों की तादाद में लोग सड़कों पर हैं और चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। खास बात है कि हांगकांग में प्रदर्शन के दौरान लोग हाथ में अमेरिका के झंडे लिए हुए हैं। चीन जल्‍द ही इस कानून को हांगकांग पर लागू करना चाहता है। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को कोई राउंड आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+