Sharon Stone का खुलासा, बिना पूछे सर्जन ने कर दिया ब्रेस्ट इंप्लांट, ट्यूमर हटवाने गई थी एक्ट्रेस
कैलिफोर्निया। अगर फिल्मों के शौकीन हैं तो शेरोन स्टोन को तो जानते ही होंगे। नहीं जानते तो हम बता देते हैं। स्टोन हॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्होंने 4 दशक के करियर में शानदार फिल्में दी हैं। बेसिक इंस्टिंक्ट के में उनके निभाए लीड रोल ने उन्हें पूरी दुनिया में शोहरत दिलाई थी। इन दिनों शेरोन स्टोन फिर से चर्चा में हैं लेकिन इस बार वजह फिल्में नहीं है बल्कि उनके अपने जीवन के बारे में खुलासे हैं। हॉलीवुड एक्ट्रेस चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं।

डॉक्टर ने बिना पूछे ही बढ़ाए ब्रेस्ट
बेसिक इंस्टिंक्ट की एक्ट्रेस ने ऐसा ही एक खुलासा अपनी ब्रेस्ट सर्जरी को लेकर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि डॉक्टर ने बिना पूछ ही उनके ब्रेस्ट का साइज बढ़ा दिया था। स्टोन को ट्यूमर था जिसे हटवाने के लिए उन्होंने ब्रेस्ट सर्जरी करवाई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि जब सर्जरी के बाद उन्हें महसूस हुआ कि उनके ब्रेस्ट का साइज बढ़ा हुआ है।
स्टोन ने कहा कि उनके शरीर में इस बदलाव के लिए डॉक्टर ने उनकी सहमति नहीं ली थी। एक्ट्रेस ने कहा जब मैने इसके लिए डॉक्टर से पूछा तो उसने कहा कि 'यह साइज में बड़े ज्यादा अच्छे लगेंगे।'

धोखे से शूट करवाया था बेसिक इंस्टिंक्ट का सीन
हॉलीवुड एक्ट्रेस ने इसके पहले भी अपनी जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं जिसे उन्होंने अपनी मेमॉयर 'द ब्यूटी ऑफ लिविंग ट्वाइस' में लिखा है। इसमें ही एक्ट्रेस ने बताया था कि कैसे बेसिक इंस्टिंक्ट का सबसे फेमस सीन उनसे धोखे में शूट करवाया गया था। उन्होंने बताया कि जिस फेमस सीन में उनके प्राइवेट पार्ट दिखाए गए थे वह बिना उनको बताए ही शूट कर लिया गया था।
शेरोन स्टोन ने किताब में लिखा कि यह उनके बेहद की डरावना अनुभव था क्योंकि उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि उनके प्राइवेट पार्ट को दिखाया जाएगा। उन्होंने पहली बार प्राइवेट पॉर्ट के शॉट को फाइनल स्क्रीनिंग के दौरान देखा था जब कई सारे एजेंट्स और वकील मौजूद थे।

डायरेक्टर को मारा था थप्पड़
स्टोन ने कहा कि उन्होंने (डायरेक्टर) कहा था कि "हम कुछ देख नहीं सकते- मैं बस ये चाहता हूं कि तुम अपना अंडरवियर हटा दो। क्योंकि सफेद रंग रिफ्लेक्ट हो रहा है और इससे पता चल रहा है कि तुमने अंडरवियर पहना है।"
शेरोन स्टोन ने ये भी खुलासा किया था कि बाद में उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर को थप्पड़ मारा था। वहीं फिल्म में सीन क्यों रहने दिया गया इसके बारे में भी स्टोन ने लिखा है। उन्होंने कहा कि यह सीन फिल्म के लिए जरूरी था और सबसे जरूरी था कि इसे मैने किया था।

दादा ने किया था बचपन में शोषण
शेरोन स्टोन ने अपने बचपन का एक हिला देने वाला एक्सपीरियंस शेयर किया था कि कैसे उनके दादा ने उनका और उनकी छोटी बहन का शोषण किया था। उन्होंने बताया कि उन्हें और उनकी छोटी बहन को दादा के साथ कमरे में बंद कर दिया जाता था जहां वह उनका शोषण करते थे।
स्टोन के दादा की मौत जब हुई तो वह 14 साल की थीं। उन्होंने कहा कि मौत के बाद उन्होंने दादा को हिलाकर देखा कि क्या वे सच में मर गए हैं। फिर मैने अपनी बहन को देखा तो वह समझ गई कि यह सब अब खत्म हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications