साइकिल से टहलने निकले एक्टर केविन क्लार्क का निधन, गम में डूबी इंडस्ट्री
नई दिल्ली, 27 मई: साल 2020 बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड के लिए भी काफी बुरा रहा, जहां जेम्स बॉन्ड के एक्टर सीन कॉनेरी समेत कई हस्तियों की मौत हुई। लोगों को उम्मीद थी कि नया साल 2021 नई उम्मीदें लेकर आएगा, लेकिन अभी भी बॉलीवुड और हॉलीवुड से बुरी खबरों के आने का सिलसिला जारी है, जहां बुधवार को एक्टर केविन क्लार्क की मौत हो गई।

हादसे का हुए शिकार
जानकारी के मुताबिक एक्टर केविन शिकागो में अपनी साइकिल लेकर घूमने निकले थे। इस दौरान पीछे से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके बाद आनन-फानन में उनको अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां पर उनकी मौत हो गई। केविन के निधन के बाद से हॉलीवुड में शोक की लहर है। वहीं कार सवार आरोपी पकड़े गए या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच की बात कह रही है।

'स्कूल ऑफ रॉक' में किया था काम
मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि क्लार्क लोगान बुलेवार्ड पर पूर्व की ओर अपनी साइकिल से जा रहे थे, तभी पश्चिमी एवेन्यू पर दक्षिण की ओर जा रहे एक वाहन से उनकी टक्कर हो गई। जिसके कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। केविन क्लार्क ने 2003 में जैक ब्लैक के साथ 'स्कूल ऑफ रॉक' में ड्रमर फ्रेडी 'स्पैजी मैक्गी' जोन्स की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने बैंड जेस बेस एंड द इंटेंटेंस के साथ काम किया था।

पिछले साल हुई थी कॉनेरी की मौत
आपको बता दें कि पिछले साल हॉलीवुड को एक बड़ा झटका तब लगा था, जब अक्टूबर में सीन कॉनेरी के निधन की खबर आई। वो 90 साल के थे, जिस वजह से उन्हें उम्र संबंधित कई दिक्कतें हो रही थीं। उनकी प्रतिभा के लिए उन्हें एक ऑस्कर, तीन गोल्डन ग्लोब्स और दो बाफ्टा पुरस्कार मिले। 1962 में आई जेम्स बॉन्ड सीरीज की पहली फिल्म "Mr. NO" में सीक्रेट एजेंट का किरदार निभाकर वो दुनियाभर में छा गए। उन्हें लोग 007 भी बुलाते थे।












Click it and Unblock the Notifications