इस झील के पास दरियाई घोड़ों का आतंक, एक दिन में गई दो लोगों की जान
दरियाई घोड़े के साथ फोटो लेना एक चीनी महिला पर भारी पड़ गया। झील के एकदम किनारे खड़ी होकर फोटो खिंचवा रही महिला की दरियाई घोड़े के हमले से मौत हो गई है। इस झील के पास में हिप्पो के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। महिला पर अटैक करने से पहले एक स्थानीय मछुआरा दरियाई घोड़े के हमले से अपनी जान गंवा चुका था।
नैरोबी। दरियाई घोड़े के साथ फोटो लेना एक चीनी महिला पर भारी पड़ गया। झील के एकदम किनारे खड़ी होकर फोटो खिंचवा रही महिला की दरियाई घोड़े के हमले से मौत हो गई है। इस झील के पास में हिप्पो के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। महिला पर अटैक करने से पहले एक स्थानीय मछुआरा दरियाई घोड़े के हमले से अपनी जान गंवा चुका था।

केन्या की रिफ्ट घाटी के नैवाशा झील के किनारे दरियाई घोड़ों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। कभी स्थानीय निवासी तो कभी टूरिस्ट इन घोड़ों का शिकार बन रहे हैं। रविवार को एक दरियाई घोड़े के हमले से यहां घूमने आई चीनी महिला की मौत हो गई। महिला नैवाशा झील के एकदम समीप खड़ी होकर उसके साथ फोटो खिंचवा रही थी, जब उसपर हमला हुआ। इस हमले के कुछ घंटे पहले ही एक स्थानीय निवासी की भी दरियाई घोड़े के हमले से मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें: ब्वॉयफ्रेंड की मौत से चंद मिनटों पहले उसे लगाया गले, फेसबुक पर किया भावुक पोस्ट
वहीं इससे एक दिन पहले शनिवार को एक और चीनी महिला दरियाई घोड़े के हमले से घायल हो गई थी। महिला का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। रिफ्ट घाटी के आपराधिक जांच के मुख्य गिदोन किबुनजा ने बताया कि मछुआरे की छाती पर काटने के निशान थे और उसके शरीर पर भी काफी गहरे जख्म थे। झील से निकालने के कुछ देर बाद ही उसने अपना दम तोड़ दिया। वन्यजीव सेवा प्रवक्ता पॉल उदोटो ने कहा कि वो परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं जिनमें दो चीनी नागरिकों पर हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि पर्यटकों पर हमले दुर्लभ हैं क्योंकि आमतौर पर उन्हें गाइड सुरक्षित रखते हैं।
उन्होंने कहा कि दरियाई घोड़े और लोन भैंस इंसानों के लिए सबसे बड़ा खतरा पैदा करते हैं। ऐसे कई हमले हुए हैं जिनमें नागरिक और यहां तक कि रेंजरों ने अपनी जान गंवा दी है। नैवाशा झील में दरियाई घोड़ों के हमले से अब तक 6 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: VIDEO: धरती से उठा आग का बवंडर आसमान तक पहुंचा, कुदरत का अद्भुत नजारा












Click it and Unblock the Notifications