‘भारत के हिन्दुओं में भाइचारे की कमी, उनकी मानसिकता अल्पसंख्यकों वाली’, फ्रेंच पत्रकार ने क्यों कही ये बात
French journalist Francois Gautier:फ्रांसीसी पत्रकार फ्रेंकोइस गौटियर ने भारत में बहुसंख्यक हिन्दुओं को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत में बहुसंख्यक होने के बावजूद हिंदुओं में अल्पसंख्यक मानसिकता बनी हुई है और उनमें भाईचारे की घोर कमी दिखाई देती है।
गॉटियर इन दिनों अमेरिका में अपने द्वारा भारत के महाराष्ट्र के पुणे शहर में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम के लिए धन जुटाने में लगे हुए हैं। उन्होंने अमेरिका में आयोजित आर्ट ऑफ लिविंग के विश्व सांस्कृतिक त्योहार में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने अमेरिकी राजधानी में आर्ट ऑफ लिविंग के विश्व संस्कृति महोत्सव 2023 में भी भाग लिया।

गॉटियर ने पीटीआई को इंटरव्यू को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा, "(इतिहास से) सबक यह मिलता है कि हिंदुओं को लड़ना चाहिए। आज भी दुनिया में हर जगह हिंदू धर्म पर हमला हो रहा है...
चाहे वह पाकिस्तान हो या अफगानिस्तान, चाहे वह ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण हो, जो अब भारत में एक बड़ी समस्या है, खासकर दक्षिण में और यहां तक कि पंजाब में भी। या फिर यह कहा जाए कि यह भारत का पश्चिमीकरण है जो केबल टीवी के माध्यम से हो रहा है।'
गौटियर ने कहा कि अधिकांश पश्चिमी विद्वान भारतीय हिंदुओं के प्रति बहुत शत्रुतापूर्ण रवैया रखते हैं। वैश्विक स्तर पर हिंदुओं की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "दुनिया में हर जगह अक्सर सरकारों द्वारा लोगों को भारत के बारे में जानकारी देने के लिए भारतविदों को भेजा जाता है। ये वो लोग हैं जो कहते हैं कि हिंदू कट्टरवाद इस्लामिक कट्टरवाद जितना ही खतरनाक है, जो कि बिलकुल भी सच नहीं है।
क्योंकि हिंदू कभी भी भारत से बाहर नहीं गया और न ही अपना अलग धर्म स्थापित किया जैसा कि ईसाई धर्म ने दक्षिण अमेरिका में किया और अन्य सभ्यताओं को मिटा दिया। इस्लाम ने भी मिस्र में जाकर वहां की सभ्यता को मिटा दिया। हिंदुओं ने कभी भी धर्म बदलने या बदलवाने की कोशिश नहीं की।'
पत्रकार ने आगे कहा, "आज भी हिंदू कभी नहीं कहते कि तुम्हें धर्म परिवर्तन करना चाहिए, नहीं तो मैं तुम्हें धर्म परिवर्तन कराने के लिए एक मिशनरी भेजूंगा।"
यह देखते हुए कि 1.3 अरब की आबादी वाले भारत में हिंदू बहुसंख्यक हैं और हिंदू धर्म दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है, उन्होंने हिंदुओं को शांतिपूर्ण लोग बताया। फ्रेंच पत्रकार ने कहा कि हिन्दुओं की मानसिकता अल्पसंख्यक है। यह एक बहुत बड़ी समस्या है। भारत में भले ही वह बहुसंख्यक है, लेकिन मानसिकता से वे अल्पसंख्यक है। उन्हें इससे निकलना होगा।'
पिछले कई दशकों से भारत में रहते हुए, गौटियर ने जिनेवा स्थित समाचार पत्र जर्नल डी जिनेवे और फ्रांस के ले फिगारो के दक्षिण-एशिया संवाददाता के रूप में कार्य किया है।
उन्होंने फाउंडेशन फॉर एडवांसमेंट ऑफ कल्चरल टाईज़ (FACT) की स्थापना की है जो विभिन्न प्रदर्शनियों और पुणे संग्रहालय का आयोजन करता है।












Click it and Unblock the Notifications