हिंदू मंदिर में फिर तोड़फोड़, पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश में नापाक हरकत, आरोपी गिरफ्तार

बांग्लादेश में मूर्ति तोड़ने की घटना एक दुर्गा मंदिर की है। आरोपी की पहचान खलील मिया के रूप में की गई है।

पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश में मंदिर के भीतर मूर्ति तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना बांग्लादेश के ब्राह्मणबारिया जिले की है। जहां नियामतपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर की है। जहां एक 36 वर्षीय शख्स खलील मिया ने एक हिंदू मंदिर में एक देवता की मूर्ति को तोड़ दिया। यह घटना गुरुवार रात को हुई। जिसके बाद स्थानीय हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश देखा गया।

घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोग एक्टिव हो गए। पुलिस के साथ उन्होंने आरोपियों का पीछा किया और पुलिस को पकड़ने में मदद की।

temple in bangladesh vandalized

घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोग एक्टिव हो गए। पुलिस के साथ उन्होंने आरोपियों का पीछा किया और पुलिस को पकड़ने में मदद की। ब्राह्मणबरिया के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद शखावत हुसैन ने खलील मिया की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस कृत्य के पीछे का मकसद पता किया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

ब्राह्मणबरिया के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद शखावत हुसैन ने बताया कि जांच से पता चला कि खलील मिया नियामतपुर गांव में अपनी बहन के घर मिलने आया था। उसका कुछ स्थानीय निवासियों के साथ झगड़ा हो गया। जिसके बाद उसने दुर्गा मंदिर के भीतर पांच से छह मूर्तियों को तोड़ दिया।

मामले में जगदीश दास ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और त्वरित सुनवाई अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंदिर में मूर्तियां तोड़े जाने से स्थानीय हिंदू समुदाय के सदस्यों में गुस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+