अमेरिका के लिए हिंदुओं का योगदान महान: डोनाल्ड ट्रंप
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप हिंदू समुदाय की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि हिंदू समुदाय ने विश्व संस्कृति और अमेरिकी संस्कृति में शानदार योगदान दिया है। 70 साल के डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी सुनिश्चित किया कि वो अगले महीने न्यूजर्सी में होने वाले भारतीय-अमेरिकन इवेंट को संबोधित करेंगे।

अपने बयान में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम हिंदू समुदाय के योगदान का जश्न मनाना चाहते हैं। इस समुदाय ने कड़ी मेहनत से अमेरिकी विदेशी पॅालिसी को काफी मजबूत किया है।
उन्होंने 24 सेकेंड का एक वीडियो मैसेज भी जारी किया और 15 अक्टूबर को होने वाले 'अतुल्य' समारोह में भारतीय-अमेरिकी को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। देखें वो वीडियो मैसेज-
और क्या कहा ट्रंप ने?
ट्रंप ने कहा कि पूरे दिन भर के इस समारोह में बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर्स, डांसर्स और सिंगर शामिल होंगे। इसके अलाव हिंदू आध्यात्म गुरु भी इस समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह उन सभी पीडि़तों को रहात देगी जो इस्लामिक आतंक से पीडि़त हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि इस समारोह में मेरे मित्र और रिपब्लिकन हिंदू कैलेटन के सस्थापक और चेयरमैन भी इस सामरोह में शामिल हों।












Click it and Unblock the Notifications