अमेरिका में हिंदी का जलवा, तीसरी सबसे ज्‍यादा बोली जाने वाली भारतीय भाषा

वाशिंगटन। कनाडा के बाद अब अमेरिका में हिंदी अपना जादू बिखेर रही हैं। अमेरिकी जनगणना ब्‍यूरो की ओर से जारी आंकड़ों की मानें तो यहां पर हिंदी भारतीयों के बीच में बोली जाने वाली सबसे बड़ी भाषा है। आंकड़ों के मुताबिक करीब साढ़े छह लाख लोग हिंदी बोलते हैं।

US-Flag

पढ़ें-कनाडा की संसद की तीसरी आधिकारिक भाषा हिंदी

कहां हैं आंकड़ों में हिंदी

जनगणना ब्‍यूरो ने अमेरिकी समुदाय सर्वेक्षण के वर्ष 2009 से लेकर वर्ष 2013 तक के आंकड़ें जारी किए हैं। इन आंकड़ों में यह खास बातें निकलकर आई हैं।

  • इस समय करीब छह करोड़ लोग घरों में अंग्रेजी के अलावा दूसरी भाषाएं बोलते हैं।
  • अग्रेजी के अलावा स्‍पेनिश, चाइनीज, फ्रेंच, कोरियन, जर्मन, वियतनामी, अरबी, टागालोग और रशियन भाषा का प्रयोग।
  • भारतीय भाषाओं में हिंदी टॉप पर 6.5 लाख लोग हिंदी में बात करते हैं।
  • चार लाख अमेरिकी उर्दू में तो 3.7 लाख से ज्‍यादा लोग गुजराती भाषा का प्रयोग करते हैं।
  • हिंदी के अलावा अमेरिका में सभी प्रमुख भाषाएं बोली जाती हैं।
  • 2.5 लाख से अधिक लोग बांग्ला और 2.5 लाख से अधिक लोग पंजाबी बोलते हैं।
  • 73,000 से अधिक लोग मराठी, 5,000 से ज्‍यादा लोग उडिया का प्रयोग करते हैं।
  • 1300 लोग असमिया और करीब 1700 लोग कश्मीरी बोलते हैं।
  • 600 लोग बिहार में बोली जाने वाली भाषा और करीब 700 लोग राजस्थानी का प्रयोग करते।
  • करीब एक लाख लोग नेपाली और करीब 9,000 लोग सिंधी भाषी।
  • ढाई लाख के आसपास लोग तेलुगू, 1.90 लाख लोग तमिल भाषी।
  • वहीं 1.46 हजार लोग मलयालम और 48 हजार लोग कन्नड़ का प्रयोग करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+