ग्रैमी अवॉर्ड्स में हिलेरी क्लिंटन की अचानक हुई एंट्री, ट्रंप पर कसे जमकर तंज
न्यूयॉर्क। ग्रैमी अवॉर्ड्स 2018 महफिल में पूर्व अमेरिकन फर्स्ट लेडी डेमोक्रेट लीडर हिलेरी क्लिंटन को देखा गया। क्लिंटन की सरप्राइज एंट्री ने सभी को चौंका दिया। महफिल में क्लिंटन की एंट्री डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसने और उनका मजाक उड़ाने के साथ हुई। ग्रैमी अवॉर्ड्स के दौरान रिकॉर्डेड वीडियो में क्लिंटन को हाल ही में रिलीज हुई 'फायर एंड फ्यूरी: इंसाइड द ट्रंप व्हाइट हाउस' किताब पढ़ती हुई देखा गया। यह किताब ट्रंप के व्हाइट हाउस के एक साल पर लिखी गई है, जिसे माइकल वॉल्फ ने लिखा है।

हिलेरी क्लिंटन की जब एंट्री हुई, तब उनका चेहरा किताब से ढका हुआ था और किताब में ट्रंप के बारे में लिखे गए कुछ अंश को लोगों को सुना रही थी। क्लिंटन ने ट्रंप पर तंज कसते हुए किताब से पढ़ा, 'उन्हें लंबे समय से जहर दिए जाने का डर रहा। इसलिए वह मैकडॉनल्ड्स में खाना पसंद करते हैं क्योंकि कोई नहीं जानता कि वह आ रहे हैं और भोजन पहले से ही सुरक्षित तरीके से बनकर तैयार है।'
ग्रैमी अवॉर्ड्स में ट्रंप का मजाक बनाए जाने के बाद राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और यूएन में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने नाराजगी व्यक्त की है। ट्रंप के बेटे ने लिखा कि फेक किताब के अंश को ग्रैमी में पढ़ना राष्ट्रपति चुनाव में हार के लिए एक सांत्वना पुरस्कार की तरह लगता है। वहीं, निक्की हेली क्लिंटन की एंट्री पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा, 'मैंने हमेशा ग्रैमी को पंसद किया है, लेकिन कलाकारों से फायर एंड फ्यूरी पढ़ाने से यह पंसद अब खत्म हो गयी है। महान संगीत को कूड़े की तरह बर्बाद मत करो। हम में से कुछ संगीत में राजनीति घुसेड़ने के बिना भी पंसद करते हैं।'
-
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications