Hillary Clinton Epstein Case: 'मुझसे नहीं, ट्रंप से करो पूछताछ', एपस्टीन केस में हिलेरी क्लिंटन का बड़ा धमाका
Hillary Clinton Jeffrey Epstein Case Hindi: पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने हाल ही में जेफरी एपस्टीन सेक्स-ट्रैफिकिंग मामले में हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने अपनी गवाही दी। 2026 में चल रही इस हाई-प्रोफाइल जांच के दौरान हिलेरी ने स्पष्ट किया कि उनका एपस्टीन की आपराधिक गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है।
रिपब्लिकन नेतृत्व वाली इस कमेटी ने उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। हिलेरी ने न केवल खुद पर लगे आरोपों को नकारा, बल्कि इस पूरी प्रक्रिया को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य बड़े अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

Hillary Clinton Jeffrey Epstein:'मेरा एपस्टीन से कोई नाता नहीं'
हिलैरी क्लिंटन ने कमेटी के सामने दोटूक शब्दों में कहा कि उन्होंने कभी जेफरी एपस्टीन से मुलाकात नहीं की। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो उन्होंने कभी उसके निजी विमान में सफर किया और न ही उसके कुख्यात द्वीप या दफ्तर का दौरा किया। हिलेरी ने बताया कि उनके पास एपस्टीन या उसकी सहयोगी घिस्लेन मैक्सवेल की काली करतूतों के बारे में कोई गुप्त जानकारी नहीं है। उन्होंने सांसदों से कहा कि उन्हें केवल इसलिए बुलाया गया है ताकि जांच को भटकाया जा सके।
ये भी पढे़ं: Trump Solar Import Duty: सोलर मॉड्यूल पर अमेरिका ने लगाया 126% टैरिफ, भारत के लिए क्यों है यह 'बिग शॉक'?
World News Hindi: रिपब्लिकन कमेटी पर पलटवार
बयान के दौरान हिलेरी ने हाउस कमेटी के रिपब्लिकन बहुमत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी जांच महज एक राजनीतिक पैंतरा है। हिलेरी के अनुसार, कमेटी जानबूझकर उन पर ध्यान केंद्रित कर रही है ताकि डोनाल्ड ट्रंप और एपस्टीन के बीच के पुराने संबंधों से जनता का ध्यान हटाया जा सके। उन्होंने इस जांच को निष्पक्ष होने के बजाय एक तरफा और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाली रणनीति करार दिया।
ट्रंप और अधिकारियों की गवाही की मांग
हिलेरी ने मांग की कि यदि जांच को वाकई पारदर्शी बनाना है, तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी गवाही के लिए बुलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सांसदों को ट्रंप से सीधे उनके और एपस्टीन के रिश्तों पर सवाल करने चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने मौजूदा विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी जैसे बड़े नामों की भी जांच करने की सलाह दी, ताकि मामले की हर परत खुलकर दुनिया के सामने आ सके।
ये भी पढे़ं: Trump Speech: 'हमने 8 युद्ध किए खत्म’, टैरिफ समेत ट्रंप ने 100 मिनट में बोले 13 झूठ, एक्सपोज हुए US प्रेसिडेंट
बिल क्लिंटन की अलग से होगी पेशी
इस पूरे ड्रामे के बीच यह भी साफ हो गया है कि पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी इस मामले में अपनी अलग गवाही देंगे। हिलेरी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने और उनके पति ने हमेशा जांच का सम्मान किया है, लेकिन इस मामले से जुड़ी फाइलों को पूरी तरह सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने पीड़ितों की सुरक्षा का हवाला देते हुए मांग की कि सभी रिकॉर्ड्स बिना किसी काट-छांट के जारी हों, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications