Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन ने रचा है एक इतिहास जानिए क्‍या है

वाशिंगटन। डेमोक्रेट पार्टी की हिलेरी क्लिंटन ने नवंबर में होने वाले राष्‍ट्रपति चुनावों के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी के लिये जरूरी डेलीगेट्स का समर्थन हासिल कर लिया है। इसके साथ ही हिलेरी ने अमेरिकी राजनीति में एक नया इतिहास रच डाला है।

Hilary Clinton the first woman in US History get US Presidential nomination

हिलेरी ने किया जीत का दावा

हिलेरी पहली ऐसी महिला राजनीतिज्ञ हैं जिन्‍हें राष्‍ट्रपति चुनावों के लिए उम्‍मीदवारी हासिल हुई है। कैलिफोर्निया प्राइमरी के नतीजे पूरी तरह आ जाने से पहले ही क्लिंटन ने अपनी जीत का दावा ठोक दिया था।

हिलेरी ने कहा एतिहासिक पल

हिलेरी क्लिंटन ने जीत का दावा करते हुए कहा कि हमने इतिहास बना दिया है। उन्होंने इसे अमेरिकी महिलाओं के लिए ऐतिहासिक पल बताया। अब तक कोई महिला अमेरिका की राष्ट्रपति नहीं बन सकी है।

क्लिंटन किसी बड़ी पार्टी की तरफ से पहली महिला उम्मीदवार होंगी। उन्‍होंने अपने समर्थकों को एक ईमेल भेजकर कहा कि हमने मिलकर डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी हासिल कर ली है।

ओबामा ने दी बधाई

उनकी उम्‍मीदवारी का ऐलान अब बस एक औपचारिकता रह गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हिलेरी क्लिंटन को डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए बधाई दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+