हिलेरी क्लिंटन ने डोनाल्‍ड ट्रंप को कहा आईएसआईएस का रिक्रूटर

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी की दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने मुस्लिम प्रवासियों पर प्रतिबंध लगाने के डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों को लेकर उनकी आलोचना की है।

hilary-donald-trump-isis

उन्‍होंने कहा है कि रिपब्लिकन दावेदारों में सबसे आगे चल रहे ट्रंप ‘आईएसआईएस के सबसे बढ़िया रिक्रूटर बन रहे हैं।'

हिलेरी ने कहा कि वह आईएसआईएस के सबसे बढ़िया नियोक्ता बन रहे हैं। आईएसआईएस लोगों को ट्रंप के वीडियो दिखा रहे हैं, जिनमें वह इस्लाम और मुस्लिमों का अपमान कर रहे हैं ताकि और अधिक चरमपंथी जिहादियों की भर्ती कर सके।

हिलेरी ने कहा कि इस तरह के डर के साथ प्रतिक्रिया देना और इस तरह की कट्टरता का जवाब देना अमेरिका के हित में नहीं है। न्यू हैंपशायर में राष्ट्रपति पद पर डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी के लिए हुई बहस में 69 वर्षीय ट्रंप शीर्ष मुद्दा थे। बहस में अन्य रिपब्लिकन दावेदारों का जिक्र बमुश्किल ही हो पाया।

इस तरह ये यह संकेत मिल गया कि वे सभी ट्रंप को ही अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी के रूप में देख रहे हैं।

हिलेरी ने आरोप लगाया कि मुझे इस बात की बेहद चिंता है कि रिपब्लिकनों की विशेषकर ट्रंप की ओर से चिंताजनक बातें आ रही हैं। इससे अमेरिका के मुस्लिमों को और दुनिया भर के मुस्लिमों को यह संदेश जा रहा है कि पश्चिमी देशों की कुछ साजिश है या ‘इस्लाम के खिलाफ युद्ध है।'

हिलेरी के मुताबिक इससे मुझे लगता है कि यह चरमपंथ की लपटों को भड़काता है। हिलेरी ने ट्रंप के मुस्लिमों को अमेरिका में प्रवेश देने पर रोक समेत ट्रंप के तमाम मुस्लिम-विरोधी बयानों को लेकर उनपर निशाना साधा।

हिलेरी ने कहा कि मुस्लिम अमेरिकी समुदाय को साथ लेकर चलना ही चरमपंथ के खिलाफ रक्षा का पहला कदम है। हिलेरी के मुताबिक मुस्लिम समुदाय के साथ मित्रवत व्यवहार की जरूरत है न कि उन्हें बुरा करार दे देने की। बहस के दौरान हिलेरी ने पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की भी तारीफ की।

उन्‍होंने कहा कि उन्होंने मुस्लिम अमेरिकियों तक पहुंच बनाई और उन्हें बताया कि ‘आप हमारे साथी हो।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+