चेहरे पर फुटबॉल जैसा ट्यूमर लेकर हुआ था पैदा, सर्जरी के बाद हुई मौत
नई दिल्ली। 14 साल के इमानुएल जयास की सर्जरी के दौरान मौत हो गई। इमानुएल के चेहरे पर बास्केट बॉल जैसा ट्यूमर था, लेकिन जब उसे हटाने की कोशिश की तो उसकी दर्दनाक मौत हो गई। क्यूबा के रहने वाले इमानुएल के चेहरे पर बास्केट बॉल के आकार का 4.5 किलो का ट्यूमर था, जिसे सर्जरी से हटाने के लिए ऑपरेशन कराया गया, लेकिन ऑपरेशन के दौरान फेफड़ा और किडनी फेल होने की वजह से उसकी मौत हो गई।

इमानुएल पॉलीओस्टोटिक फाइब्रस डिसप्लेसिया नाम की जैनेटिक बीमारी से पीड़ित था। इसकी वजह से ही उसके चेहरे पर ट्यूमर बढ़ता चला गया। जब वो 11 साल का था तभी उसके चेहरे पर छोटा सा फोड़ा हो गया, लेकिन धीरे-धीरे बास्केटबॉल के आकार का हो गया। इस ट्यूमर ने इमानुएल का जीना मुश्किल कर दिया। वो न तो सांस ले पा रहा था ना कुछ खा पा रहा था।
डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। सालों तक एक ऐसे डॉक्टर की तलाश की गई, जो इमानुएल को बचा सके। आर्खिरकार क्यूबा में जाकर तलाश पूरी हुई। 4 सर्जन ने मिलकर 10 घंटों तक उसका ऑपरेशन किया, लेकिन उसे बचाया न जा सका। इमानुएल की मौत के बाद उसके माता-पिता ने उसके अंगों को डोनेट करने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications