'मोदी बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं...' रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक बार फिर से पीएम मोदी की जमकर की तारीफ

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर से पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी एक बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक रूप से मैत्रीपूर्ण संबंधों की प्रशंसा की।

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के मामले में काफी प्रगति कर रहा है। पुतिन ने वित्तीय सुरक्षा और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई के क्षेत्र में भी रूस और भारत के बीच आगे सहयोग की भी उम्मीद जताई।

Putin Praise PM Modi

इससे पहले भी रूसी राष्ट्रपति पुतिन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काफी तारीफें कर चुके हैं। पुतिन ने पिछले महीने भी 8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) को संबोधित करते हुए मेड इन इंडिया और पीएम मोदी की खूब प्रशंसा की थी।

मीडिया चैनल पर जारी वीडियो के अनुसार पुतिन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे बहुत अच्छे राजनीतिक संबंध हैं। वह बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। विकास के एजेंडे पर भारत और रुस दोनों पूरी तरह से मेल खाते हैं।

पुतिन की यह प्रशंसा भारत में जी20 शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणा को अपनाने के तुरंत बाद आई है। गौरतलब है कि घोषणापत्र में यूक्रेन में चल रहे संघर्ष में शांति स्थापित करने का आह्वान किया गया था, इसके साथ ही इसका दोष रूस पर नहीं डाला गया था, जो पिछले बाली घोषणापत्र से बिलकुल उलट है।

रूस ने नई दिल्ली घोषणा का स्वागत किया था और इसे मील का पत्थर करार दिया था। रूस ने ग्लोबल साउथ से जी20 देशों को "एकजुट" करने में भारत के अध्यक्षता की सक्रिय भूमिका की भी प्रशंसा की थी।

बीते महीने राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि वह मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने में 'सही काम' कर रहे हैं। पुतिन ने कहा था कि आप जानते हैं, हमारे पास तब घरेलू स्तर पर निर्मित कारें नहीं थीं, लेकिन अब हमारे पास हैं। यह सच है कि वे मर्सिडीज या ऑडी कारों की तुलना में अधिक मामूली दिखती हैं, जो हम 1990 के दशक में बड़ी मात्रा में खरीदारी की गई, लेकिन यह कोई मुद्दा नहीं है। मुझे लगता है कि हमें अपने कई साझेदारों का अनुकरण करना चाहिए। भारत इसका उदाहरण है।

पुतिन ने कहा था कि पीएम मोदी मेड इन इंडिया वाहनों के निर्माण और उपयोग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए सही काम कर रहे हैं। वह सही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+