हवाई में प्रचंड जंगली आग मचा रही तबाही, तेज हवा भड़का रहा है ज्वाला, सैकड़ों घर स्वाहा, कई की मौत
Hawaii wildfires: अमेरिका के हवाई में तेज हवाओं के कारण लगी जंगल की आग भीषण कहर बरपा रहा है और अभी तक सैकड़ों घर जलकर स्वाहा हो चुके हैं, जबकि हजारों लोगों को जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों पर भागना पड़ा है। मंगलवार देर रात से ही क्षेत्र में बिजली गुल है और आग बुझाने के लिए फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जले हुए पेड़ों और बिजली लाइनों की वजह से सड़कें जाम हो गईं हैं, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। नेशनल वेदर सर्विस ने कहा है, डोरा नाम का तूफान, जो 500 मील दूर से गुजर रहा है, उसकी वजह से क्षेत्र में करीब 100 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही थी, जिसकी वजह से जंगल में आग लगी और ये आग तेजी से फैल गई।

अमेरिका हवाई में प्रचंड आग
सीएनएन ने माउई काउंटी के मेयर रिचर्ड बिसेन जूनियर के हवाले से बताया है, कि हवाई में जंगल की आग से कम से कम छह लोग मारे गए हैं। मेयर ने कहा, कि खोज और बचाव के प्रयास जारी हैं और चेतावनी दी गई है कि अधिक जानकारी उपलब्ध होने पर मारे गए लोगों की संख्या बढ़ सकती है।
Recommended Video
मेयर बिसेन के मुताबिक, कम से कम छह अन्य लोग घायल हो गए। रिचर्ड बिसेन जूनियर ने कहा कि घायलों में से तीन जलने से संबंधित थे। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, एक फायरफाइटर को भी अस्पताल ले जाया गया और धुएं के कारण उसका इलाज चल रहा है।
बिसेन ने कहा कि कई संरचनाएं नष्ट हो गई हैं, और उनमें से कई जलकर ध्वस्त हो गईं हैं।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा, कि अधिकारियों और रेस्क्यू टीम का मुख्य ध्यान "जीवन बचाना और जीवन संरक्षित करना" है। उन्होंने आगे कहा कि प्राइमरी फोकस संपत्ति को बचाने की कोशिश करना है और निशमन विभाग के अधिकारी काफी मेहनत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग 24 घंटे की शिफ्ट में काम कर रहे हैं।
इस बीच, समाचार रिपोर्ट के अनुसार, हवाईयन इलेक्ट्रिक के कर्मचारी पश्चिम माउई और अपकंट्री में प्रभावित लोगों को बिजली बहाल करने के लिए काम करते समय लोगों से धैर्य रखने का आग्रह कर रहे हैं।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवक्ता शायना डेक्कन ने बुधवार को एक बयान में कहा, कि "हम सभी सक्रिय जंगल की आग और लगातार तेज़ हवा से होने वाली क्षति से प्रभावित माउ समुदायों का समर्थन करने और प्रतिक्रिया देने में तत्पर हैं।"
डेकन ने कहा, "अभी हमारा ध्यान हमारे समुदायों और कार्यबल की सुरक्षा पर है और उन क्षेत्रों में बिजली बहाली को प्राथमिकता दे रहे हैं, जहां हमारे कर्मचारी सुरक्षित रूप से पहुंच सकते हैं।"
समाचार रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी माउई में लगभग 12,400 लोग बिना बिजली के हैं और कर्मचारी जंगल की आग से हुए नुकसान का विश्लेषण कर रहे हैं। कर्मचारी विभिन्न क्षेत्रों में गिरे हुए कई खंभों और बिजली लाइनों की मरम्मत के काम में लगे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications