'मानो किसी ने विशाल बम गिराया हो', हवाई के जंगलों में लगी प्रचंड आग पर बोले गवर्नर, अब तक 53 मरे
Hawaii Wilf Fire: प्रशान्त महासागर के मध्य में स्थित अमेरिका का द्वीप राज्य हवाई, जो चारों तरफ से जंगलों से घिरा हुआ है, वहां लगी आग में अभी तक मरने वालों की संख्या 53 हो गई है। हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, कि हवाई के माउई में विनाशकारी जंगल की आग से मरने वालों की संख्या गुरुवार को 53 हो गई है।
गवर्नर ग्रीन ने कहा, कि "हम हवाई में इस पीढ़ी की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा के बारे में बात कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, कि "हम इस बात से दुखी हैं, कि 36 लोगों की सिर्फ जलने से मौत हो चुकी है। और बाकी लोगों की मौत भी अलग अलग वजहों से आग के कारण हुई है।"

हवाई में आग से भारी तबाही
गवर्नर ग्रीन ने आशंका जताई है, मृतकों की तादाद में इजाफा हो सकता है, लेकिन उन्होंने कहा, कि जीवित लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहेगा। गवर्नर ग्रीन के मुताबिक, अभी तक एक हजार से ज्यादा बिल्डिंग्स जलकर खाक हो चुके हैं।
गवर्नर ग्रीन ने माउई के मेयर रिचर्ड बिसेन के साथ गुरुवार सुबह आग प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद कहा, कि "कुछ दुर्लभ अपवादों के साथ, लाहिना को जला दिया गया है।" उन्होंने कहा, कि "बिना किसी शक के साथ ऐसा महसूस हो रहा है, कि मानो किसी ने लाबिना पर बम गिरा दिया हो।"
वहीं, विशेषज्ञों ने माउ के जंगलों के जलने के बाद लोगों से पीड़ितों की सहायता के लिए डोनेशन देने के लिए थोड़ा इंतजार करने को कहा है।
सेंटर फ़ॉर डिजास्टर फ़िलैंथ्रोपी के उपाध्यक्ष रेजिन वेबस्टर का कहना है, कि लोगों की जरूरतें फिलहाल क्या हैं, इससे जानने में फिलहाल एक हफ्ते का वक्त लग सकता है। जब फायर डिपार्टमेंट आग पर पूरा काबू पा लेगा, उसके बाद लोगों को हुए नुकसान के बारे में सही जानकारी लग सकेगी।
उनके मुताबिक, लोगों को काफी नुकसान हुआ है और उनका घर, आस-पड़ोस.. सारी चीजें जल चुकी हैं।
दान करने के लिए लोगों ने GoFundMe वेबसाइट का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ये वो वेबसाइट है, जो जरूरतमंद लोगों की मदद करती है।
ऐतिहासिक शहर लाहिना से आने वाली तस्वीरें काफी खतरनाक हैं और हवाई में आपातकालीन स्थिति घोषित कर दी गई है। वहीं, जंगल की आग पर काबू पाने के लिए अभी भी फायर डिपार्टमेंट की टीमें स्ट्रगल कर रही हैं और बताया जा रहा है, कि भीषण आग ने माउ के बड़े हिस्सों को तबाह कर दिया है।
गुरुवार को आग लगे हिस्से को ऊपर से देखने से पता चलता है, कि पूरा क्षेत्र काले रंग में रंग गया है और एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकार टाइ ओ'नील, जिन्होंने एक फ्लाइट से तस्वीरों को देखी हैं, उन्होंने कहा, कि सड़क दर सड़क मलबा फैला हुआ है और हर तरफ चीजें जली नजर आ रही हैं।
उन्होंने कहा, कि सड़क जले हुए वाहनों से अटी पड़ी थीं और एक प्राथमिक विद्यालय ढहे हुए स्टील की गंदगी में तब्दील हो गया था। उन्होंने कहा, कि हालांकि धुएं का गुब्बार बना हुआ था, लेकिन अब आग की लपटें दिखाई नहीं दे रही हैं।
वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही है और उन्होंने कहा है, कि 'पीड़ितों के साथ ना सिर्फ हमारी प्रार्थनाएं हैं, बल्कि उनके पास मदद के लिए हर साधन मौजूद होंगे।'
इससे पहले गुरुवार को, व्हाइट हाउस ने घोषणा की कि राष्ट्रपति ने राज्य के लिए आपदा घोषणा को मंजूरी दे दी है, जिससे संघीय सहायता का रास्ता साफ हो गया है। हवाई आपातकालीन प्रबंधन के प्रवक्ता एडम वेनट्रॉब ने कहा कि अधिकारी अभी भी आग की प्रगति पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications