हसन नसरल्लाह का उत्तराधिकारी भी इजराइली हमले में मरा, सऊदी के अखबार का दावा, हिज्बुल्लाह को डबल झटका
Hashem Safiuddin, a potential successor to Hezbollah's Hassan Nasrallah, has reportedly been killed in an Israeli airstrike in Beirut. The incident signifies escalating tensions between Israel and Hezbollah.
Israel-Iran war updates: सऊदी समाचार आउटलेट अल हदथ ने शनिवार को दावा किया है, कि हिज्बुल्लाह के महासचिव हसन नसरल्लाह के संभावित उत्तराधिकारी हाशिम सफीद्दीन अपने साथियों के साथ दक्षिणी बेरूत में इजरायली हवाई हमले में मारा गया है।
अल हदथ ने यह भी दावा किया है, कि इजराइल ने हाशेम सफीद्दीन की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, इजराइल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है। लेबनानी सूत्रों का हवाला देते हुए इजरायली मीडिया ने बताया है, कि इजराइल ने शुक्रवार और शनिवार की रात बेरूत के दहिएह उपनगर में हाशेम सफीद्दीन को कथित तौर पर निशाना बनाया।

शुक्रवार को, इजराइल ने कहा कि उसने दक्षिणी उपनगरों में हिज्बुल्लाह के खुफिया मुख्यालय को निशाना बनाया था और समूह के वरिष्ठ लोगों पर हमलों की एक श्रृंखला के बाद नुकसान का आकलन कर रहा था। अमेरिकी समाचार पोर्टल एक्सियोस ने तीन इजराइली अधिकारियों के हवाले से कहा है, कि हाशेम सफीद्दीन को गुरुवार रात बेरूत में एक भूमिगत बंकर में निशाना बनाया गया था, लेकिन उसकी मौत हुई है या नहीं, फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
इजराइली विदेश मंत्री इजराइल काट्ज़ ने शनिवार को एक्स पर सफीद्दीन और नसरल्लाह की एक तस्वीर पोस्ट की और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को चेतावनी दी, वे "अपने प्रतिनिधि लेकर लेबनान छोड़ दें।"
आपको बता दें, कि इजराइल ने 27 सितंबर को हवाई हमले में हिज्बुल्लाह के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व को खत्म कर दिया है, जिसमें महासचिव हसन नसरल्लाह भी शामिल हैं। अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार की नमाज का नेतृत्व करते हुए एक दुर्लभ उपस्थिति में तेहरान में एक विशाल भीड़ को बताया, कि ईरान और उसके क्षेत्रीय सहयोगी पीछे नहीं हटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications