Harry and Meghan: नेटफ्लिक्स पर आई डॉक्यूमेंट्री से नाराज हुआ शाही परिवार, मेगन के घर वाले भी दामाद पर भड़के
‘हैरी एंड मेगन’ डॉक्यूमेंट्री में इस युगल की कहानी को उनकी नजर से दिखाया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री में हैरी और मेगन ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने राजपरिवार छोड़ा और कैलिफोर्निया जाकर बस गए।

Image: Netflix
नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल पर बहुप्रतीक्षित डॉक्यूमेंट्री सीरीज के पहले तीन एपिसोड जारी कर दिया है। इस सीरीज का बाकी हिस्सा अगल गुरुवार यानी कि 5 दिसंबर को रिलीज होगा। इस डॉक्यूसीरीज को लेकर काफी चर्चा हो रही है क्योंकि यह हैरी-मेगल की प्रेम कहानी और शाही परिवार के साथ उनकी समस्याओं पर प्रकाश डालती है। लेकिन इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर अब प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

हैरी और मेगन ने किये कई खुलासे
'हैरी एंड मेगन' डॉक्यूमेंट्री में इस युगल की कहानी को उनकी नजर से दिखाया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री में हैरी और मेगन ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने शाही परिवार छोड़ा और कैलिफोर्निया जाकर बस गए। इस डॉक्यूमेंट्री में मेगन ने आरोप लगाया कि यूके में उनके अश्वेत होने को मुद्दा बना दिया गया था। उन्हें बार-बार अश्वेत होने का एहसास कराया जाता था। उनके लिए यूके में एडजस्ट करना बेहद मुश्किल था। रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्यूमेंट्री की कई बातों से किंग चार्ल्स और शाही परिवार बेहद नाराज हैं, लेकिन शाही परिवार इस पर कोई बयान देकर विवादों में नहीं फंसना चाहता।

ब्रिटेन की मीडिया भी हैरी-मेगन से नाराज
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन की मीडिया ने राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी पर झूठ बोलने और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अपमान करने का आरोप लगाया है। लोकप्रिय टैबलॉयड द सन ने राजकुमार हैरी को रानी एलिजाबेथ की विरासत को नष्ट कर करने वाला कहा है। टैबलॉयड ने हैरी से सवाल पूछा है कि अब और कितना नीचे गिरेंगे? इसके साथ ही द डेली मेल समाचार पत्र, जो कि अक्सर मेगन और हैरी संग पर हमलावर रहा है, ने भी इस सीरिज को रानी की विरासत पर हमला बताया है।

भारी आलोचना के बाद हैरी-मेगन ने दी सफाई
यूं तो पहले भी प्रिंस हैरी और मेगन की शाही परिवार से सुलह होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे थे लेकिन लेकिन क्वीन एलिजाबेथ की मृत्यु के बाद दोनों भाईयों की खुशनुमा तस्वीरों को देख ऐसा अनुमान लगाया गया कि अब रिश्ते सामान्य हो सकते हैं। लेकिन डॉक्यूमेंट्री के रिलीज होने के बाद ऐसा होना मुश्किल लग रहा है। हालांकि आलोचना झेलने के बाद प्रिंस हैरी और मेगल ने सफाई दी है कि उन्होंने प्राइवेसी के मुद्दों की वजह से शाही परिवार नहीं छोड़ा था।

मेगन के परिवार वाले भी हुए नाराज
ऐसा नहीं है कि इस डॉक्यूमेंट्री से सिर्फ शाही परिवार के सदस्य ही नाराज हुए हैं, बल्कि इससे मेगन के परिवार वाले भी बेहद नाखुश हैं। द न्यू यॉर्क टाइम्स ने बताया कि गुरुवार को एपिसोड की रिलीज़ के मद्देनजर, मेगन मार्कल के सौतेले भाई-बहनों ने नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री के पहले तीन एपिसोड की आलोचना की और इस सीरिज को 'भयानक और हानिकारक' करार दिया। थॉमस मार्कल जूनियर ने शो को 'थोड़ा परेशान करने वाला' कहा। इस सीरीज में प्रिंस हैरी ने अपनी पत्नी, मेगन मार्कल और उनके पिता थॉमस मार्कल के बीच झगड़े के लिए खुद को दोषी ठहराया है जिसे थॉमस मार्कल जूनियर ने 'भयानक' बताया।

मेगन ने लगाया था नस्लभेद का आरोप
प्रिंस हैरी ने साल 2018 में अश्वेत अमेरिकी नागरिक और अभिनेत्री मेगन से शादी की थी। हैरी की मेगन से शादी को एक समय शाही परिवार के 21वीं सदी के अनुसार ढलने के प्रयास के तौर पर देखा गया था, ताकि बहुसांस्कृतिक देश को और अधिक प्रतिनिधित्व वाला बनाया जा सके। हालांकि, यह कल्पना जल्द ही धूमिल हो गई, जब शाही परिवार से खबरें आने लगीं कि मेगन की शाही परिवार से जम नहीं रही है। इन खबरों के सामने आने के बाद शाही परिवार में दरार बढ़ने लगीं और हैरी व मेगन परिवार छोड़कर कैलिफॉर्निया चले गए। मार्च 2021 में ओपरा विनफ्रे के अमेरिकी टॉक शो में मेगन ने शाही परिवार पर नस्लवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि जब उनका पहला बच्चा पैदा हुआ तो शाही परिवार के एक सदस्य ने उसके गहरे रंग को लेकर टिप्पणी की थी।












Click it and Unblock the Notifications