ICJ में पाकिस्तान को लगा जोर झटका, जाधव का वीडियो चलाने की नहीं मिली इजाजत
आईसीजे में सुनवाई के दौरान पाकिस्तान की ओर से कुलभूषण जाधव के कथित इकबालिया बयान वाली वीडियो पेश करने की अपील की गई। कोर्ट ने इस वीडियो को चलाने से इंकार कर दिया।
हेग (नीदरलैंड)। कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय कोर्ट से करारा झटका लगा है। कोर्ट ने पाकिस्तान की उस अपील को खारिज कर दिया है जिसमें कुलभूषण जाधव के इकबालिया बयान वाला वीडियो पेश करने की इजाजत मांगी थी।
जाधव का वीडियो दिखाने की नहीं मिली इजाजत
इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में सुनवाई के दौरान पाकिस्तान की ओर से कुलभूषण जाधव के कथित इकबालिया बयान वाली वीडियो पेश करने की अपील की गई। हालांकि कोर्ट ने इस वीडियो को चलाने से इंकार कर दिया। भारत के वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने इस बात की जानकारी दी है।

पाकिस्तान ने जाधव के कथित इकबालिया बयान का वीडियो चलाने की मांगी इजाजत
वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने बताया कि कोर्ट के इस रुख से कहीं न कहीं इस्लामाबाद को करारा झटका लगा है। पाकिस्तान को उम्मीद थी कि वो कथित तौर पर जाधव के उस इकबालिया बयान वाला वीडियो चलाकर साबित करेगा कि जाधव भारत की ओर से भेजा गया जासूस है। इसके साथ ही वह भारत पर जासूसी गतिविधियों को चलाने अपने आरोपों को पुख्ता करना चाहता था। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट से सीधे तौर पर पाकिस्तान को जाधव का वीडियो चलाने का आदेश ही नहीं दिया।

हरीश साल्वे ने दी मामले की जानकारी
पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट ने जिस तरह से वीडियो चलाने का आदेश नहीं दिया उस पर वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे के मुताबिक पाकिस्तान के लिए तगड़ा झटका है। हरीश साल्वे ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि अगर आप चाहते हैं कि किसी केस में आप अपने पक्ष में कोई सबूत पेश करें, इससे आपको जरूर फायदा होगा, लेकिन कोर्ट आपको ऐसा करने की इजाजत नहीं दे तो कहीं न कहीं ये आपके लिए झटके से कम नहीं होगा। बिल्कुल ऐसा ही जाधव मामले में अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में पाकिस्तान के साथ हुआ। उनके पास एक अवसर था कि कि वो कथित वीडियो चला सकें, लेकिन कोर्ट ने इसकी इजाजत नहीं दी।

अपनी ही अपील से घिरा पाकिस्तान
इसके साथ ही हरीश साल्वे ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की इस बात के लिए भी आलोचना की जिसमें पाकिस्तान की ओर कहा गया कि जाधव भारतीय था अभी तक भारत की ओर से ये साबित नहीं किया गया है। वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे के मुताबिक पाकिस्तान अपनी ही बात को काट रहा है, यूं कहें विरोधी बयान दे रहा है। हरीश साल्वे ने कहा कि जाधव पर आरोप है कि वो भारतीय जासूस हैं जिन्हें भारत में ट्रेनिंग दी गई है लेकिन पाकिस्तानी वकील की ओर से कहा गया कि भारत ने अभी तक जाधव की राष्ट्रीय के सबूत नहीं दिए हैं।

अब क्या होगा पाकिस्तान का अगला दांव
इस तरह से पाकिस्तान अपनी बात के विरोधी बयान दे रहा है। बता दें कि भारत लगातार जाधव के खिलाफ पाकिस्तानी कोर्ट की ओर से सुनाई गई मौत की सजा को जल्द से जल्द खत्म करने की मांग कर हा है। बता दें कि 8 मई को जाधव मामले को भारत अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में लेकर गया। 9 मई को संयुक्त राष्ट्रीय सबसे बड़ी अदालत ने जाधव को सुनाई गई सजा में थोड़ी राहत दी है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications