हमास ने तीन बंधकों का वीडियो रिलीज किया, चिल्लाते हुए महिला ने पीएम नेतन्याहू से क्या कहा?
हमास-इजराइल के बीच भीषण युद्ध जारी है। इस बीच हमास ने बंधकों का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में कथित तौर पर 7 अक्टूबर को इजराइल के अंदर हमले के दौरान पकड़ी गई महिलाओं को दिखाया गया है।
76 सेकेंड के वीडियो में तीन इजराइली महिलाएं दिख रही हैं। इसमें एक महिला कह रही है- बंधक बनाई महिला कहती है कि पीएम नेतन्याहू, हम जानते हैं कि युद्धविराम होना था,आपको हम सभी को रिहा करवाना था लेकिन ऐसा न हो सका।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू लोगों की सुरक्षा करने में नाकाम रहे। उसने रिहाई के लिए प्रीजनर स्वैप का प्रपोजल मानने की अपील की है। वीडियो में महिलाओं की पहचान की पुष्टि करना तुरंत संभव नहीं था। हालांकि हमास ने कहा कि महिलाएं "यहूदी बंधक" हैं।
वीडियो में महिलाओं को एक सफेद टाइल वाली दीवार के सामने प्लास्टिक की कुर्सियों पर बैठे हुए देखा जा सकता है। इन्हीं में से महिला इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से सभी बंदियों की रिहाई के लिए कैदियों की अदला-बदली पर सहमत होने का आग्रह कर रही है।
हिब्रू भाषा में बात करते हुए महिला बहुत उत्तेजित हो जाती है और चिल्लाने लगती है, अंत तक पहुंचते-पहुंचते वह बेहद उग्र हो जाती है। इस दौरान उसके दोनों ओर बैठीअन्य दो महिलाएं चुप दिखाई दे रही हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि महिला ने वीडियो में ये बातें आतंकवादियों के दबाव में कही है। हमास के जारी किए गए वीडियो को इजराइल ने प्रोपागेंडा बताया है। सरकार का कहना है- हम बंधकों को वापस लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के बंधक वीडियो को "क्रूर मनोवैज्ञानिक प्रचार" कहा। बेंजामिन नेतन्याहू ने तीनों महिलाओं का नाम येलेना ट्रूपानोब, डैनियल अलोनी और रिमोन किर्शट बताया और उन्होंने सभी अपहृत और लापता लोगों को घर लाने की कसम खाई।
आपको बता दें कि हमास ने 7 अक्टूबर को घातक हमले के दौरान लगभग 240 लोगों को पकड़ लिया था। हमास का कहना है कि वे इजराइल द्वारा बंद हजारों फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में उन्हें रिहा कर देंगे। हमास ने अब तक सिर्फ 4 बंधकों को आजाद किया है।












Click it and Unblock the Notifications