अबु मुराद से लेकर अली कादी तक... इजराइल ने 7 दिनों में हमास के 7 आतंकियों को भेजा जहन्नुम, अगला नंबर किसका?

7 अक्टूबर को हमास आतंकियों के हमले में 1,400 से अधिक इजरायली मारे गए, जिनमें से अधिकांश नागरिक थे। इसके बाद से इजराइल लगातार गाजा पर बम बरसा कर जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इस दौरान वह एक-एक कर हमास के कमांडरों को निपटाता जा रहा है।

ताजा मामले में इजरायली वायुसेना ने दावा किया है कि उसने गाजा पट्टी में हमास आतंकवादी संगठन के शूरा काउंसिल के प्रमुख ओसामा माजिनी को मार गिराया है। इजराइल ने बीते 7 दिनों में हमास से जुड़े 7 बड़े आतंकियों को मिटा दिया है।

hamas-leader-eliminated-by-israel

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि जब तक गाजा से हर हमास आतंकी का सफाया नहीं हो जाता, तब तक उनका देश शांत नहीं बैठेगा। एक नजर डालिए अब तक ढेर हुए हमास आतंकियों पर और यह भी कि वो कितने खतरनाक थे।

1 अली कादी- इजराइली सेना ने 2 दिन पहले हमास की स्पेशल मिलिट्री यूनिट नुखबा फोर्स के कमांडर अली कादी को एक ड्रोन हमले में मार गिराया। नुखबा फोर्स ने ही शनिवार (7 अक्टूबर) को इजरायल पर हमले को लीड किया था। इस हमले में 1400 से ज्यादा इजराइलियों की मौत हो गई थी।

आपको बता दें कि 2005 में अली को इजरायली लोगों के अपहरण और हत्या के बाद गिरफ्तार किया गया था लेकिन वर्ष 2011 में अपहृत इजरायली सैनिक गिलाद शालित की अदला-बदली में उसे छोड़ दिया गया।

2 मुराद अबु मुराद- इजराइल ने हमास के वायु सेना चीफ मुराद अबु मुराद को भी मार गिराया। इजराइली सेना के एयर स्ट्राइक हमले में हमास के एयरफोर्स हेड मुराद अबु मुराद मारा गया।

3. जाचारियाह अबू मामर- जाचारियाह अबू मामर जो कि हमास का विदेशी मामलों का चीफ था एक हवाई हमले में मारा गया।

4.बिलाल अल कद्रा- इजरायली सेना ने बिलाल अल कद्रा को भी मार गिराया है, जो नुखबा खान यूनिस असॉल्ट कंपनी का कमांडर था।

5. मुएताज ईद- इजरायली फोर्स की एयरस्ट्राइक में मारे गए एक अन्य हमास कमांडर का नाम मुएताज ईद है। मुएताज ईद हमास की दक्षिणी डिस्ट्रिक्ट ऑफ नेशनल सिक्योरिटी का कमांडर था।

6. जाएद अबु- गाजा में हमास की सरकार का वित्त मंत्री जाएद अबु भी एक हवाई हमले का शिकार हो गया।

7. ओसामा माजिनी- इजरायली वायु सेना के हमले का ताजा शिकार ओसामा माजिनी है। माजिनी हमास आतंकवादी संगठन के शूरा काउंसिल का प्रमुख था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+