Hamas Brutality: हमास के आतंकियों ने लाशों के साथ किया रेप, प्राइवेट पार्ट में मारी गोलियां

Hamas Brutality: तेल अवीव: इजरायल और हमास के बीच भीषण युद्ध जारी है। 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के बाद शुरू हुई बर्बरता के चरम पर पहुंच गई है। दोनों तरफ से हजारों लोग और सैनिक मारे गए हैं। इजरायल के प्रत्यक्षदर्शियों ने 7 अक्टूबर के हमले के बारे में हमास की क्रूरता की भयावह कहानी बताई है।

चश्मदीदों ने बताई सच्चाई

इजरायली चश्मदीदों के मुताबिक, हमास के आतंकियों ने इजरायली महिलाओं के साथ अत्याचार की सारी सीमाएं पार कर दीं। उन्होंने बताया कि हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर को इजरायली महिलाओं के शवों के साथ बलात्कार किया। युवा लड़कियों को निर्वस्त्र कर पेड़ों और खंभों से बांध दिया गया, जिसके बाद हमास के दरिंदों ने पहले उनसे रेप किया और फिर उनके प्राइवेट पार्ट्स और सिर में गोलियां मारीं।

Hamas Brutality

'द टाइम्स की रिपोर्ट में खुलासा'

लंदन के अखबार 'द टाइम्स' ने अपनी एक जांच रिपोर्ट में 7 अक्टूबर के हमले को लेकर कई खुलासे किए हैं। इस हमले में हमास ने 1200 इजरायली नागरिकों की हत्या कर दी थी। ताजा गवाही में चश्मदीदों ने बताया कि हमास ने कम से कम 6 अलग-अलग जगहों पर बलात्कार और सामूहिक बलात्कार किया। यह जानकारी 15 इजरायली बंधकों और बलात्कार से बचने वाली एक महिला और 17 दूसरे चश्मदीदों द्वारा दी गई है। इजरायल के कानूनी विशेषज्ञों ने पीड़ितों से हमास की हैवानियत के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं के साथ बलात्कार करके उनके अंग भंग किए गए, उन्हें वहीं मरने के लिए छोड़ दिया गया।

इस्लामिक स्टेट की तरह क्रूर हुआ हमास

इस रिपोर्ट पर काम करने वाले शारोन जगागी ने कहा, 'कई गवाहों ने बताया कि हमास ने कई पीड़ितों को गोली मार दी और उसके बाद उनके शवों के साथ बलात्कार का प्रयास किया।' रिपोर्ट में कहा गया है कि हमास ने यौन हिंसा का इस्तेमाल एक रणनीतिक हथियार के रूप में किया। इसी तरह के तरीकों का इस्तेमाल ISIS और बोको हरम के आतंकियों ने किया था। कई पीड़ितों को बिना कपड़ों या बहुत ही कम कपड़ों के साथ पाया गया। उनके हाथ बंधे हुए थे, और मारने के बाद सामूहिक बलात्कार के साक्ष्य मिले। उनके निजी अंगों को भी नुकसान पहुंचाया गया था।

अभी भी गुस्से में है इजरायल

इस बीच, हमास के साथ इजरायली सेना की लड़ाई जारी है। इजरायली सेना ने मंगलवार को कहा कि उत्तरी गाजा में गश्त के दौरान एक विस्फोट में उसके पांच सैनिक मारे गए और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इजराइल के दो अलग-अलग स्थानों पर हवाई हमलों में 18 लोग मारे गए हैं।

सीजफायर पर कब बनेगी बात?

इजरायली मीडिया के मुताबिक, सैनिक गश्त पर थे, तभी विस्फोटक उपकरणों में विस्फोट हो गया। मीडिया ने बताया कि आतंकवादियों ने मृतकों और घायलों को बचाने के लिए भेजे गए अतिरिक्त बलों पर भी गोलियां चलायीं। यह हिंसा ऐसे समय में हुई है जब इजराइल और हमास गाजा में पिछले 21 महीनों से जारी संघर्ष को रोकने के लिए अमेरिका समर्थित सीजफायर प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+