'हिजाब' पहनकर मिस मिनेसोटा प्रतियोगिता में शामिल हुईं 19 साल की हालिमा, रचा इतिहास

19 साल की सोमाली मूल की हालिमा अदन ने हिजाब पहनकर अकल्पनीय रूप से मिस मिनिसोटा प्रतियोगिता में शिरकत की।

वॉशिंगटन। कहते हैं 'मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है' और ये लाइनें 19 साल की हालिमा अदन के ऊपर बिल्कुल सही बैठती हैं क्योंकि अपने हौसलों के दम पर ही उनके सपने आज सच हुए हैं।

मान्यताओं और परंपराओं को तोड़ते हुए हालिमा अदन ने ना केवल हिजाब पहनकर मिस मिनिसोटा प्रतियोगिता में शिरकत की बल्कि दुनिया का दिल भी जीत लिया।

'हिजाब' के साथ मिस यूएसए मिनेसोटा प्रतियोगिता में भाग लिया

आपका बता दें कि सोमाली मूल की अमेरिकी किशोरी हालिमा पहली महिला हैं, जिन्होंने 'हिजाब' के साथ मिस यूएसए मिनेसोटा प्रतियोगिता में भाग लिया और लोगों को प्रभावित भी किया। वो इस प्रतियोगिता के स्विम-सूट सेगमेंट में बुर्किनी (गर्दन से घुटनों तक ढंकने वाला सूट) पहनकर सामने आयी थीं।

सेेमीफाइनल तक पहुंचकर रचा इतिहास

हालांकि वो अंतिम पांच में जगह नहीं बना पाईं लेकिन वह सेमीफाइनल तक पहुंच गई थीं,अपनी हिम्मत और सुंदरता से उन्होंने सारी दुनिया का दिल भी जीता और एक संदेश भी दिया कि अगर आप किसी चीज को शिद्दत से चाहते हैं तो आपको कोई नहीं रोक सकता।

कौन हैं हालिमा अदन?

  • 19 वर्षीय हालिमा अदन सेंट क्लाउड कॉलेज में पढ़ती हैं।
  • हालिमा मिनेसोटा के राज्य का प्रतिनिधित्व करती हैं।
  • हालिमा 2017 मिस यूएसए प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+