VIDEO: नस्ली नफरत के विरोध में इस सरदार ने टाइम्स स्क्वॉयर पर सबके सामने बांधी पगड़ी
न्यूयॉर्क शहर में 20 मार्च को एक नस्ली हमले में 66 साल के अश्वेत टिमॉथी कफमैन की तलवार से हत्या कर दी गई थी। हत्यारा एक पूर्व श्वेत सैन्यकर्मी था जिसका नाम जेम्स हैरिस जैक्सन है।
नई दिल्ली। 23 साल के एक भारतीय-अमेरिकन ने अमेरिका में फैले नस्ली नफरत के खिलाफ आवाज उठाने के एक अलग तरीका अपनाया। अंगद सिंह नाम के इस भारतीय-अमेरिकन सिक्ख ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर सबके सामने अपनी पगड़ी बांधी। उन्होंने ऐसा 66 वर्षीय कफमैन को श्रद्धांजलि देने के लिए किया। आपको बता दे कि कफमैन की मौत हाल ही में एक नस्लीहमले में हो गई थी।

अंगद ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो डाला है जिसमें न्यूयॉर्क के लोगों से नफरत छोड़ने की अपील की गई है। वीडियो में अंगद कह रहे हैं कि 'जब भी मैं अपनी पगड़ी बांधता हूं, मैं खुद को नफरत के रास्ते पर पाता हूं।' अंगद कहते हैं कि लेकिन पगड़ी बांधने से कभी डरता नहीं क्योंकि मैं हर वो चीज कर सकता हूं जो अमेरिकन करते हैं।' आपको बता दें कि यह वीडयो सोमवार को पोस्ट किया गया था जिसे अबतक लाखों लोग देख चुके हैं। जरूर देखें यह VIDEO: अपनी ही शादी में दुल्हन ने किया ऐसा डांस, देखते रह जाएंगे आप
क्या था पूरा मामला
न्यूयॉर्क शहर में 20 मार्च को एक नस्ली हमले में 66 साल के अश्वेत टिमॉथी कफमैन की तलवार से हत्या कर दी गई थी। हत्यारा एक पूर्व श्वेत सैन्यकर्मी था जिसका नाम जेम्स हैरिस जैक्सन है। हत्या के बाद जेम्स ने कहा कि उसे बुजुर्ग अश्वेत की हत्या करने का दुख है क्योंकि वह इससे अधिक युवा और अधिक सफल अश्वेत की हत्या करना चाहता था। जेम्स ने 'डेली न्यूज संडे' से कहा कि उसे इस बात का दुख है कि उसने बोतलें एकत्र कर रहे टिमॉथी कफमैन की हत्या की।
उसने कहा कि उस समय अंधेरा था और उसे यह पता नहीं चला कि कफमैन बुजुर्ग हैं। प्राधिकारियों ने कहा कि जैक्सन अश्वेतों की हत्या करने के इरादे से इस माह की शुरुआत में बाल्टीमोर से मैनहट्टन आया था। जैक्सन ने समाचार पत्र से कहा कि उसका लक्ष्य महिलाओं को किसी दूसरी नस्ल के व्यक्ति से प्रेम संबंध बनाने पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर करना था। 28 वर्षीय जैक्सन पर घृणा अपराध के तहत हत्या के आरोप लगाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications