हाफिज सईद का बड़ा बयान, नजरबंदी में नहीं था भारत का हाथ

लाहौर। जमात उद दावा के सरगना हाफिज सईद ने कहा है कि बीते साल उसकी नजरबंदी में भारत और अमेरिका हाथ नहीं था, बल्कि पाक सरकार ने ही उसे नजरबंद किया था। अक्सर भारत और पाकिस्तान पर तरह-तरह के आरोप जड़ते रहने वाले सईद ने अपनी नजरबंदी के लिए भी भारत और अमेरिका को जमकर कोसा था। अपने पहले के बयान से पलटी मारते हुए शुक्रवार को कार्यकम में कहा कि भारत सरकार की वजह से नहीं बल्कि पाकिस्तान की सरकार ने उसे 10 महीने तक नजरबंद रखा था। सईद ने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने मुझे कश्मीर मुद्दा उठाने से रोकने के लिए नजरबंद किया था।

hafiz Saeed says Pak govt behind my house arrest not india or america

हाफिज ने पहले दावा किया था कि उसकी हिरासत के पीछे भारत और अमेरिका का हाथ है। सईद को पिछले साल नवंबर में नजरबंदी से रिहा किया गया था। मुंबई में आतंकी हमले के मास्टमाइंड हाफिज सईद की नजरबंदी को बीते साल नवंबर में पंजाब न्यायिक समीक्षा बोर्ड ने खत्म कर दिया था।

नजरबंदी खत्म होने के बाद हाफिज सईद ने जमकर इसका जश्न मनाया था और समर्थकों के साथ केक काटा था। रिहाई के बाद उसने कहा था कि भारत और अमेरिका उसके पीछे पड़े हैं। उसने कहा था कि यह मेरा नहीं बल्कि पाकिस्तान का मामला था और मेरी नजरबंदी खत्म होने से भारत को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है और मैं आपको बताता हूं कि भारत मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। इस दौरान उसने कश्मीर को भारत के 'कब्जे से आजादी' की भी बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+