गुरदीप सिंह रंधावा जर्मनी में भारतीय समुदाय के पहले प्रतिनिधि के रूप में चुने गए
गुरदीप सिंह रंधावा जर्मनी में भारतीय समुदाय के पहले प्रतिनिधि के रूप में चुने गए हैं। रंधावा जर्मनी के क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) थुरिंगिया के पहले भारतीय प्रतिनिधि हैं।
बर्लिन, 17 अगस्त : गुरदीप सिंह रंधावा जर्मनी में भारतीय समुदाय के पहले प्रतिनिधि के रूप में चुने गए हैं। रंधावा जर्मनी के क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) थुरिंगिया के पहले भारतीय प्रतिनिधि हैं। बता दें कि, सीडीयू जर्मनी की सबसे मजबूत राजनीतिक पार्टी है, जो वर्तमान में फ्रेडरिक मर्ज़ की अध्यक्षता में है और द्वितीय विश्व युद्ध के अंत के बाद से अधिकांश अवधि के लिए सत्ता में रही है।

गुरदीप सिंह रंधावा जर्मनी में भारतीय समुदाय के पहले प्रतिनिधि बने
गुरदीप सिंह रंधावा का काम भारतीय समुदाय की परेशानियों को सुनाना और साथ ही उन्हें राजनीतिक रूप से सक्रिय होने के लिए प्रोत्साहित करना है। 62 वर्षीय उद्यमी वाचसेनबर्ग जिले में स्थानीय सीडीयू संघ के सदस्य प्रतिनिधि हैं,जहां वे स्थानीय परिषद के सदस्य भी हैं। रंधावा जर्मनी में रहते हुए अपने मूल देश, भारत के साथ न केवल व्यापारिक संबंध बनाए हुए हैं, बल्कि वहां खासकर सिखों और पंजाब के लोगों के अधिकारों के लिए मानवीय कार्यों में भी शामिल है।

रंधावा को नई भूमिका मिली
अब जब रंधावा को नई भूमिका मिल गई है तो, इस पर उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि समाज में वास्तविक एकजुटता हो। देश में विभिन्न संस्कृति के होते हुए भी लोग एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि, जर्मन में रहने वाले विभिन्न पीढ़ियां हैं,जो जर्मन और भारतीय संस्कृति को लेकर चल रहे हैं। मैं उनके समर्थन से राजनीतिक स्तर पर नए आवेग और नवीन विचारों को लाना चाहता हूं।

भारत और जर्मनी की दोस्ती
वहीं,सीडीयू के राज्य अध्यक्ष क्रिश्चियन हिरते ने कहा, "भारत न केवल हमारे लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार है। जर्मनी में भी, भारतीय और भारतीय मूल के नागरिक हमारे समाज में कई महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं। हम इसका सम्मान करना चाहते हैं और समुदाय से सक्रिय रूप से संपर्क करना चाहते हैं।

पीएम मोदी की प्रशंसा की
हाल ही में, रंधावा ने नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर की 401 वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की थी। संबोधन को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए जर्मनी के रंधावा ने कहा, "दुनिया भर के सिखों को खुशी व्यक्त करनी चाहिए कि गुरु तेग बहादुर की जयंती मनाई जा रही है, जिन्हें 'हिंद दी चादर' या हिंदू धर्म के रक्षक के रूप में जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications