सऊदी के रॉयल पैलेस पर हमला, 2 गार्ड्स की मौत, हमलावर ढेर
जेद्दा (सऊदी अरब)। एक बड़ी खबर सऊदी अरब के जेद्दा से है, जहां के शाही महल पर हमला हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां के अल-सलाम रायल पैलेस में शनिवार को एके-47 रायफल लेकर एक अज्ञात शख्स घुस गया और उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके चलते दो गार्ड्स की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पैलेस की सिक्युरिटी में तैनात गार्ड्स ने हमलावर को मार गिराया।

खास बातें
- सऊदी अरब की इंटीयर मिनिस्ट्री के सिक्युरिटी स्पोक्सपर्सन ने इस हमले की पुष्टि की है।
- हमले में मारे गए गार्डस के नाम हम्माद बिन सल्लाह अल-मुतैरी और फैसल अल-सुबई थे।
- हमलावर की पहचान 28 साल के मंसूर अल-आमरी के तौर पर हुई है।
- वह सऊदी अरब का ही रहने वाला था।
- हमलावरों के पास से एक एके-47 राइफल और तीन पेट्रोल बम मिले हैं।
- अमेरिका की एंबेसी ने वहां रहने वाले अपने सिटिजंस के लिए अलर्ट जारी किया है।
- हमले की अभी वजह पता नहीं चल सकी है, लेकिन इसमें आईएसआईएस का हाथ हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications