पढ़ें क्यों मोदी सरकार ने विकास खन्ना से वापस लिया तिरंगा
न्यूयॉर्क। सरकार ने शेफ विकास खन्ना को न्यूयॉर्क में पीएम नरेंद्र मोदी के ऑटोग्राफ वाला जो तिरंगा दिया था, उसे अब वापस ले लिया गया है। सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना और विवाद के बाद सरकार ने यह फैसला लिया।
खबरों के मुताबिक विदेश मंत्रालय की ओर से यह फैसला लिया गया कि शेफ विकास खन्ना को जो ऑटोग्राफ किया हुआ तिरंगा गिफ्ट किया गया है, उसे वापस ले लिया जाए। विदेश मंत्रालय को इस बात की जैसे ही जानकारी मिली कि इस बात से सोशल मीडिया पर सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना शुरू हो गई है, यह फैसला लिया गया।
देखें-पीएम मोदी और राष्ट्रपति ओबामा की कुछ खास तस्वीरें
तिरंगे पर कुछ भी लिखना तिरंगे का अपमान माना जाता है और कानून के खिलाफ है। शु्क्रवार की सुबह ऐसी खबरें आई थीं कि पीएम मोदी ने शेफ विकास खन्ना को ऑटोग्राफ किया हुआ एक तिरंगा शेफ विकास खन्ना को दिया है ताकि विकास उसे राष्ट्रपति ओबामा को गिफ्ट कर सकें।
विकास पीएम मोदी से इस तिरंगे को पाकर काफी खुश थे। उन्होंने कहा था कि जब वह राष्ट्रपति ओबामा से मिलेंगे तो उन्हें यह तिरंगा गिफ्ट करेंगे। इंडियन फ्लैग कोड 2002 के दूसरे हिस्से में दर्ज सेक्शन तीन के मुताबिक भारतीय तिरंगे पर किसी भी तरह से कुछ लिखना तिरंगे का अपमान माना जाएगा।
इस घटना की वजह से शुक्रवार सुबह से ही ट्विटर पर पीएम मोदी की आलोचना हो रही है। #ModiDisrespectsTricolor तेजी से ट्रेंड हो रहा है।













Click it and Unblock the Notifications