यूक्रेन में एलियंस के सबूत? सरकारी रिपोर्ट में दावा- UFO से भरा पड़ा आसमान, रफ्तार 53000 KMPH

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच महीनों से युद्ध जारी है। इस बीच यूक्रेन के नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के मेन एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी ने एक अजीब दावा किया है। इसको लेकर उन्होंने एक आधिकारिक रिपोर्ट भी जारी की, जिसमें कहा गया कि राजधानी कीव के ऊपर आसमान अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं (यूएफओ) से भरा हुआ है। अभी तक उनकी ठीक से पहचान नहीं हो पाई है। ऐसे में ऑब्जर्वेटरी को समझ नहीं आ रहा कि ये एलियंस हैं या फिर दुश्मन देश की चाल? (तस्वीरें-सांकेतिक)

दो वेदर स्टेशनों से निरीक्षण

दो वेदर स्टेशनों से निरीक्षण

प्रीप्रिंट डेटाबेस arXiv में यूएफओ को लेकर रिपोर्ट प्रकाशित हुई है, लेकिन अभी तक उसकी समीक्षा नहीं हो पाई। यूक्रेनी खगोलविदों ने कीव और आसपास के इलाकों में कम दृश्यता वाली वस्तुओं की निगरानी की बात कही है, जिनकी रफ्तार काफी ज्यादा रहती है। कीव और दक्षिण में करीब 75 मील की दूसरी पर स्थित विनारिवका गांव में लगे वेदर स्टेशनों से इनका निरीक्षण किया गया, लेकिन अभी तक इनकी पहचान नहीं हो पाई है।

हर जगह हो रही जांच

हर जगह हो रही जांच

सरकारी एजेंसियां ऐसी घटनाओं को यूएपी यानी अज्ञान हवाई घटना के रूप में संदर्भित करती हैं। टीम ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि हम बड़ी संख्या में वस्तुओं का निरीक्षण करते हैं और हम उन्हें हर जगह देखते हैं। रिसर्च करने वाली टीम ने इस UAP को दो कैटेगरी में बांटा है।

चमकीली और अंधेरी वस्तुएं

चमकीली और अंधेरी वस्तुएं

पहली कैटेगरी Cosmics (ब्रह्मांडीय), जबकि दूसरी Phantoms (फैंटम) है। आमभाषा में फैंटम का मतलब छाया या आभास होता है। इसमें Cosmics प्रकाशमान पिंड हैं, जो आकाश की तुलना में अधिक चमकीले होते हैं, जबकि फैंटम अंधेरी वस्तुएं हैं। ये पूरी तरह से काली दिखाई देती हैं।

हैरान कर देने वाली रफ्तार

हैरान कर देने वाली रफ्तार

शोधकर्ताओं का अनुमान है कि फैंटम 10 से 40 फीट चौड़े हैं, जो 53000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा कर सकते हैं। ये बैलिस्टिक मिसाइल की रफ्तार से भी ज्यादा है, ऐसे में इसको मिसाइल नहीं कहा जा सकता है। रफ्तार की वजह से शोधकर्ताओं को ये नहीं समझ आ रहा कि ये अज्ञात चीजें क्या हो सकती हैं?

2021 में आई थी एक रिपोर्ट

2021 में आई थी एक रिपोर्ट

यूएस ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (ODNI) ने 2021 में एक रिपोर्ट जारी की थी। जिसके मुताबिक UAP चीन, रूस या फिर किसी अन्य देश या फिर गैर-सरकारी संस्थान द्वारा तैनात कोई गुप्त तकनीक हो सकती है। इसके अलावा ये हवा में छोड़े गए गुप्त गुब्बारे या रहस्यमयी पक्षी आदि भी हो सकते हैं, लेकिन उनकी रफ्तार देख अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+