गोटाबाया का इस्तीफा मंजूर, रानिल बने एक्टिंग प्रेसिडेंट,जानें श्रीलंका को कब तक मिलेगा नया राष्ट्रपति
आज श्रीलंका के मुख्य न्यायाधीश जयंत जयसूर्या ने रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई। वहीं गोटाबाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका में राजनीतिक संकट के समाधान के लि
कोलंबो/सिंगापुर, 15 जुलाई : श्रीलंका में घोर आर्थिक संकट से उत्पन्न राजनीतिक संकट के बीच आखिरकार राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने इस्तीफा दे ही दिया है। इसके साथ ही गोटाबाया राष्ट्रपति के पद से आधिकारिक तौर पर हट गए हैं। संसद के अध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की है। स्पीकर ने कहा है कि, प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे नए नेता का चुनाव होने तक राष्ट्रपति पद को संभालेंगे। साथ ही, स्पीकर ने ये भी ऐलान किया है कि इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब 7 दिन के भीतर नए राष्ट्रपति की नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि, आज श्रीलंका के मुख्य न्यायाधीश जयंत जयसूर्या ने रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई।

गोटाबाया का इस्तीफा मंजूर
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपने पद से आखिरकार इस्तीफा दे दिया है। संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। बता दें कि, श्रीलंका आर्थिक रूप से दिवालिया हो चुका है और ऐसे में वहां की जनता राष्ट्रपति को पद से इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान राष्ट्रपति भवन को घेर लिया और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास को जला दिया। इसके बाद राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर फरार हो गए। बता दें कि, गोटाबाया राजपक्षे देश की अर्थव्यवस्था को गति दे पाने में असफल साबित हुए हैं। इससे देश की जनता खासा नाराज हैं।
एक्टिंग प्रेसिडेंट बने रानिल विक्रमसिंघे
आज श्रीलंका के मुख्य न्यायाधीश जयंत जयसूर्या ने रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई। वे अगले राष्ट्रपति के चुनाव तक एक्टिंग प्रेसिडेंट बने रहेंगे। वहीं गोटाबाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका में राजनीतिक संकट के समाधान के लिए प्रयास जारी है।

7 दिन के भीतर मिल जाएगा देश को नया राष्ट्रपति
स्पीकर ने राजपक्षे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। साथ ही, स्पीकर ने ये भी ऐलान किया है कि इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब 7 दिन के भीतर नए राष्ट्रपति की नियुक्ति की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को एक 'निजी यात्रा' पर सिंगापुर जाने की अनुमति मिलने के तुरंत बाद गोटाबाया राजपक्षे (73) ने संसद के अध्यक्ष को अपना इस्तीफा पत्र ईमेल के जरिए भेजा।

इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि
श्रीलंका की संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धन ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि, गोटाबाया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है, कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। सदस्यों को राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

देश को संकट में छोड़ फरार हुए गोटाबाया
देश की खराब हालात के बीच गोटाबाया श्रीलंका से भागने की प्लानिंग कर रहे थे। वे अमेरिका जाना चाहते थे, हालांकि,उनके वीजा अनुरोध को अमेरिका ने ठुकरा दिया, इसके बाद वे मालदीव गए, वहां भी श्रीलंका के रहने वाले लोगों ने गोटाबाया का घोर विरोध किया। इसके बाद वे वहां से निजी विमान से निकल कर सिंगापुर के लिए रवाना हो गए। सिंगापुर ने उनकी इस यात्रा को निजी बताया था। देश ने कहा कि, उन्होंने गोटाबाया को शरण नहीं दी है और ना ही उन्होंने शरण ही मांगी है। इसके बाद उन्होंने वहीं से अपना इस्तीफा भेज दिया है।

जनता चेंज चाहती है
श्रीलंका में जारी बवाल के बीच स्पीकर का ये बयान काफी ज्यादा मायने रखता है, क्योंकि पिछले कई दिनों से हजारों प्रदर्शनकारी गोटाबाया के इस्तीफे और नए राष्ट्रपति की नियुक्ति की मांग कर रहे थे। बता दें कि गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका में लोग बड़े स्तर पर विरोध-प्रर्दशन कर रहे हैं।
गेविंदु कुमारतुंगा ने क्या कहा जानें
एसएलपीपी से सांसद गेविंदु कुमारतुंगा ने कहा कि् अगले राष्ट्रपति का चयन करने के लिए एक कार्यक्रम तय किया है। नामांकन प्राप्त करने के बाद, बुधवार को मतदान के बाद एक नए राष्ट्रपति का फैसला किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications