101 साल पहले- पहली बार सड़क पर जली थी रेड-ग्रीन लाइट
इलाहाबाद। जब सड़क पर आप ट्रैफिक लाइट देखकर रुकते हैं तो क्या आपने सोचा है कि ये ट्रैफिक लाइटें कब शुरु हुई थी पहली बार यार इसके पीछे का इतिहास क्या। दुनिया में पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट के शुरु होने के पीछे बेहद दिलचस्प कहानी है।

पहली इलेक्ट्रिक लाइट को 1912 में लेस्टर वायर ने शुरु किया था। लेस्टर एक पुलिस अधिकारी थी जोकि साल्ट लेक सिटी में तैनात थे। लेस्टर ने ही पहली बार 5 अगस्त 1914 को रेड और ग्रीन लाइट का इस्तेमाल किया था।
जिसके बाद अमेरिकन ट्रैफिक सिग्नल कंपनी ने ने ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम को स्थापित किया, जिसमें अमेरिका के कई शहर शामिल थे। लेकिन उस वक्त ट्रैफिक लाइट सिर्फ दो ही रंग की होती थी वह थी लाल और हरी।
इन लाइटों के रंग बदलने से पहले एक बजर बजता था जिससे लोगों को लाइटों के रंगों के बदलने की जानकारी होती थी। दुनिया में पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट को शुरु हुए आज पूरे 101 साल पूरे हो गये हैं। जिसके उपलक्ष्य में गूगल ने भी अपना डूडल समर्पित किया है।












Click it and Unblock the Notifications