'गोल्डफिंगर' एक्ट्रेस Margaret Nolan का निधन, 76 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया
लंदन। हॉलीवुड (Hollywood) की मशहूर अभिनेत्री मार्गरेट नोलन (Margaret Nolan) का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। नोलन को साल 1964 में रिलीज मशहूर फिल्म सीरिज जेम्स बॉन्ड (James Bond) की फिल्म गोल्डफिंगर के लिए जाना जाता है। उनका निधन 5 अक्टूबर को ही हो गया था, जिसकी जानकारी उनके बेटे ऑस्कर डीक्स ने अब वैराइटी पत्रिका को दी है। मार्गरेट नोलन के निधन की खबर सुनकर डायरेक्टर एडगर राइट ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।

एडगर राइट ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मुझे ये बताने में दुख हो रहा है कि मार्गरेट नोलन अब नहीं रहीं। उन्हें बीटल्स और आइकॉनिक बॉन्ड के साथ देखा गया था। इसके अलावा वह 'कैरी ऑन' कास्ट का भी हिस्सा रही हैं। नोलन ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। वह 1960 के शुरुआती सालों में विक्की कैनेडी नाम से भी जानी जाती थीं। लेकिन जब उन्होंने एक्टिंग शुरू की तो एक बार फिर अपने जन्म के नाम के साथ जानी जाने लगीं।
नोलन ने 1964 में बीटल्स बैंड की फिल्म 'अ हार्ड डेज नाइट' में काम किया था। लेकिन वह मुख्य रूप से 'गोल्डफिंगर' के लिए ही जानी जाती हैं। हालांकि उन्होंने 1980 के दशक में एक्टिंग से दूरी बना ली थी लेकिन साल 2011 में 'द पावर ऑफ थ्री' के साथ दमदार वापसी की। इसके बाद वह परमाकल्चर पर ध्यान देने के लिए स्पेन चली गईं और यहां फोटो मोन्टाज बनाने में व्यस्त हो गईं। फिर साल 2019 में राइट ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म 'लास्ट नाइट इन सोहो' में एक छोटे से रोल के लिए कास्ट किया था। नोलन के दो बेटे हैं, ऑस्कर डीक्स (जो सिनेमाटोग्राफर हैं) और ल्यूक ओ'सुलिवान।
US Election 2020: डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव अभियान से गायब फर्स्ट लेडी मेलानिया, व्हाइट हाउस चुप
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications