Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Global Warming : इटली में काल बन गया ग्लेशियर, 'मौत की पहाड़ी' पर खत्म हो गई 11 जिंदगियां

उत्तरी इटली में एवलांच कई लोग मारे गए। यूरोप इस समय ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रहा है। ऐसी घटनाएं हमें आगे भी देखने को मिलेंगी, क्योंकि हमने धरती के वातावरण को गर्म कर दिया है। आज हमें फिर से सोचना चाहिए....

रोम, 15 जुलाई : इटली में हीटवेव (Global Warming) के कारण वातवरण में तेजी से बदलाव हो रहा है। मौसम के गर्म होने की वजह से इटली में एवलांच की घटना हुई। इस भयानक प्राकृतिक आपदा में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है। दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग एक बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है। इस साल इटली समेत यूरोप के कई देशों में हीटवेव देखी गई। बढ़ती गर्मी के कारण ग्लेशियर टूटने के मामले सामने आ रहे हैं। हफ्ते भर में हिमखंडों के टूटने के दो बड़े मामले सामने आए हैं। जब ये हिमखंड टूट रहे थे, उस वक्त कुछ लोग वहीं पर मौजूद थे। उन लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे लोगों को ग्लोबल वार्मिंग के कारण टूट रहे ग्लेशियर का पता चला। इससे पूर्व 3 जुलाई को इटली में ही ऐसी पहली घटना देखने को मिली थी।

ग्लोबल वार्मिंग का असर

ग्लोबल वार्मिंग का असर

खबर के मुताबिक , उत्तरी इटली में एवलांच में 11 लोग मारे गए थे सभी मरने वालों की पहचान कर ली गई है। ये सभी पर्वतारोही बताए जा रहे हैं, जो उस समय दुर्गम पहाड़ियों की चढ़ाई कर रहे थे। तभी ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूट गया और 11 लोग बर्फ और पत्थर के नीचे दब गए। जानकारी के मुताबिक, ये इटली के डोलोमाइट पहाड़ों के मर्माोलडा ग्लेशियर का हिस्सा था। बताया जा रहा है कि, टूटा हुआ ग्लेशियर किसी बिल्डिंग के बराबर थी।

वीडियो देखकर डर जाएंगे

इटली की इस पहाड़ी पर ग्लेशियर बड़ी तेजी से पिघलती जा रही है। इसकी वीडियो को देखकर आप डर जाएंगे। अब आप सोच सकते हैं कि, किस तेजी से प्रकृति अपना स्वरूप बदल रहा है। यह सच में लोगों को डराने वाला विषय है। सच बात यह है कि, हमने खुद ही अपनी कब्र खोद ली है। मनुष्यों ने विकास की अंधी रेस में प्रकृति के साथ जो घोर अनर्थ किया है, उसका खामियाजा तो भुगतना ही पड़ेगा। कहावत है, 'जैसा करोगे, वैसा भरोगे।'

11 लोग मारे गए

11 लोग मारे गए

इटली की इस पहाड़ी पर ग्लेशियर बड़ी तेजी से पिघलती जा रही है। यह खतरे की घंटी है। जानकार बताते हैं कि, डोलोमाइट पहाड़ों पर लोग बड़े आराम से चढ़ जाते हैं, लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण यह अब मौत की पहाड़ी बनती जा रही है। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि, ग्लोबल वार्मिंग इस इलाके में काफी तेजी से बढ़ा है, जिसके कारण इतना बड़ा हिमखंड टूट कर बिखर गया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई।

प्रकृति को खुद के कहर से बचाने की कोशिश करें

प्रकृति को खुद के कहर से बचाने की कोशिश करें

इस इलाके में ज्यादा गर्मी पड़ रही है और बर्फ पिघल रहे हैं। यह पर्वतारोहियों के लिए खतरे की घंटी है और बाकी इंसानों के लिए सोचने का समय है।

किर्गिस्तान के इस वीडियो को देखकर होश उड़ जाएंगे

खबरों के मुताबिक, इटली में ग्लेशियर के टूट के बिखरने की घटना के बाद ही किर्गिस्तान के तियान शान पहाड़ों में भी हिमखंड टूट गए। आप इस चौंकाने वाला वीडियो को देख सकते हैं,इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, लोगों ने धरती के साथ कैसा सलूक किया है, जिसके कारण आज हमें ऐसे दृश्य देखने पड़ रहे हैं। तेजी से गर्म होती जलवायु के साथ भविष्य में इस तरह के और अधिक गंभीर दृश्यों की उम्मीद है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+