कोरोना का कहर जारी, 50 लाख के पार पहुंचा वैश्विक मौतों का आंकड़ा

नई दिल्ली, अक्टूबर 02। वैश्विक स्तर पर कोरोना का कहर अभी भी जारी है। दुनियाभर में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट अभी भी अपना खतरनाक रूप दिखा रहा है। इसी का असर है कि शुक्रवार को दुनिया में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों का आंकड़ा 50 लाख को पार कर गया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के एक विश्लेषण के मुताबिक, दुनियाभर में कोविड से मरने वालों की संख्या 25 लाख तक पहुंचने में 1 साल का समय लगा था, जबकि ये आंकड़ा 50 तक पहुंचने में सिर्फ 236 दिन लगे हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 3rd Wave की दस्तक, America में कोरोना से हुई 7 Lakh Death | वनइंडिया हिंदी
    कोरोना की सबसे अधिक मार अमेरिका पर

    कोरोना की सबसे अधिक मार अमेरिका पर

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर पिछले सप्ताह हर औसतन 8000 मरीजों की मौत हुई है। यानि कि हर एक मिनट में 5 मरीजों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है। कोरोना की सबसे अधिक मार अमेरिका पर देखने को मिल रही है। वैश्विक स्तर पर 50 लाख से अधिक हुई मौतों में सबसे ज्यादा संख्या अमेरिका की है। अमेरिका के बाद ब्राजील और फिर भारत का नंबर आता है। अमेरिका में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों का आंकड़ा 7 लाख को पार कर गया है।

    US में बच्चे हो रहे हैं अब सबसे अधिक संक्रमित

    US में बच्चे हो रहे हैं अब सबसे अधिक संक्रमित

    अमेरिका में 108 दिन पहले कोरोना से मौत का आंकड़ा 6 लाख था। डेल्टा वेरिएंट की वजह से यहां एकबार फिर से हालात बेकाबू हैं। पिछले कुछ महीनों के अंदर अमेरिका में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इनमें बच्चों की संख्या भी काफी अधिक है। वैक्सीन न लगवाने वालों को भी इस हालात के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है।

    भारत में कोरोना का अपडेट

    भारत में कोरोना का अपडेट

    वहीं बात करें भारत में कोरोना की स्थिति की तो अब हालात पहले से कहीं बेहतर और काबू में हैं। हालांकि नए केस की संख्या में उतार-चढ़ाव रोजाना देखा जा रहा है। भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 24,354 नए केस मिले हैं। भारत में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या में 197 दिनों के बाद बड़ी गिरावट आई है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 2 लाख 72 हजार 889 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+