लैगिंग्स पहन कर आई नाबालिग लड़की तो फ्लाइट में चढ़ने से रोका
यूनाइटेड एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि दो लड़कियों को इसलिए सफर नहीं करने दिया गया क्योंकि उनकी ड्रेस कंपनी के नियमों के मुताबिक नहीं थी।
नई दिल्ली। अमेरिका के डेनवर एयरपोर्ट से मिनियापोलिस जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में दो नाबालिग लड़कियों को इसलिए सफर करने से रोक दिया गया क्योंकि उन्होंने लैगिंग्स पहनी हुई थी, जिसे एयरलाइंस ने सही ड्रेस नहीं माना। मामला रविवार सुबह का है, जब दोनों लड़कियां फ्लाइट में चढ़ रहीं थीं तो उन्हें रोक दिया गया।

ग्रे कलर की लैंगिग्स पहने एक और लड़की को भी तभी फ्लाइट में चढ़ने की इजाजत दी गई जब अपने उसने कपड़े बदले। मौके पर मौजूद एक शख्स शेन ने ट्वीट कर बताया कि लड़कियों को कपड़े बदलने के लिए कहा गया। लड़कियों से लैगिंग्स के ऊपर पैंट पहनने को भी कहा गया, ऐसा ना करने पर उन्हें सफर करने से रोक दिया। यूनाइटेड एयरलाइंस ने इसके जवाब में कहा कि अगर कोई मुसाफिर ने सही से कपड़े नहीं पहने है तो एयरलाइंस को उसको सफर करने से रोकने का हक है। हालांकि एयरलाइंस ने 'सही लिबास' को नहीं समझाया।
यूनाइटेड एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि दो लड़कियों को इसलिए सफर नहीं करने दिया गया क्योंकि उनकी ड्रेस कंपनी के नियमों के मुताबिक नहीं थी। उन्होंने बताया कि हम अपने नियमित मुसाफिरों को लैगिंग्स और योगा पैंट पहन कर सफर करने से मना नहीं करते हैं लेकिन दोनों लड़कियां पास पर सफर कर रही थीं और उन्हें इसके लिए इजाजत नहीं दी गई। ट्विटर पर भी इस मामले को लेकर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। दोनों लड़कियों को लैंगिग्स के ऊपर पैंट पहन लेने के लिए एयरलाइंस के अधिकारियों ने कहा था।
पढ़ें- जब उड़ते विमान में मिला खतरनाक सांप, मचा हड़कंप
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications