VIDEO: लड़की ने चीयरलीडर को बेवजह मारा मुक्का, जवाब में मिली ऐसी पटखनी
दो लड़कियों की लड़ाई का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर लाखों लोग लाइक और रिट्वीट कर चुके हैं। वीडियो कैलिफॉर्निया के एक स्कूल का है, जहां एक लड़की ने चीयरलीडर संग लड़ाई की।
कैलिफॉर्निया। दो लड़कियों की लड़ाई का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर लाखों लोग लाइक और रिट्वीट कर चुके हैं। वीडियो कैलिफॉर्निया के एक स्कूल का है, जहां एक लड़की ने चीयरलीडर संग लड़ाई की। जहां एक तरफ ये दोनों लड़कियां एक-दूसरे संग लड़ने में बिजी थीं, वहीं दूसरी वहां मौजूद भीड़ इसका मजा उठा रही थी। मामला कैलिफॉर्निया के क्लेटन वैली कार्टर हाई स्कूल का बताया जा रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि एक लड़की अचानक से आकर एक चीयरलीडर संग बहस शुरू कर देती है। चीयरलीडर Savannah Sprague एक जगह बैठी हुई होती हैं तभी वहीं पास में खड़ी एक लड़की उनसे कहती है कि क्या तुम मुझसे लड़ना चाहती हो? इसके बाद चीयरलीडर उससे कहती है कि 'कोई यहां लड़ना नहीं चाहता। हमने तुमसे कुछ नहीं कहा'। इसके बाद लड़की चीयरलीडर को जोर से एक मुक्का माक देती है।
ये भी पढ़ें: पति अतहर के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंची टीना डाबी, मैचिंग कपड़ों में नजर आए दोनों
इसके बाद चीयरलीडर अपनी सीट से उठती है और लड़की को मारती है। इसके बाद दोनों लड़कियां लड़ना शुरू कर देती हैं। लड़ाई में दोनों कई बार गिरती भी हैं, लेकिन एक-दूसरे को मारना बंद नहीं किया। वहां खड़े लोग तमाशबीन बन दोनों की लड़ाई का मजा लेते रहे। वीडियो में कुछ लड़के भी दिखाई दे रहे हैं जिन्हें ये लड़ाई बड़ी मजेदार लगी। इस वीडियो को Sierra Sprague नाम की एक लड़की ने शेयर किया है, जिसने खुद को चीयरलीडर की बहन बताया।
Sierra ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी छोटी बहन कल रात को एक लड़ाई में पड़ गई और मुझे उसपर इससे ज्यादा गर्व कभी नहीं हुआ।' देखिये ये वीडियो-
ये भी पढ़ें: VIDEO: 'दिलबर-दिलबर' गाने पर इस लड़की ने किया ऐसा शानदार डांस, 3 करोड़ लोगों ने देखा












Click it and Unblock the Notifications